Fans की लग गई लॉटरी! 'The 50' के मेकर्स ने दिया सरप्राइज, अब घर बैठे आप भी जीत सकते हैं 50 लाख रुपये
The 50 Reality Show: एक साथ ही एक महल की छत के नीचे 50 सितारे कैसे सोशल गेम खेलते हुए राजनीति करेंगे, ये देखना बहुत ही दिलचस्प होने वाला है। कलर्स और ...और पढ़ें

द 50 के फैंस को मिलेगा 50 लाख जीतने का मौका/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस खत्म होने के बाद भी दर्शकों को एक सेकंड के लिए बोर होने का कोई मौका नहीं मिलेगा। जियो हॉटस्टार और कलर्स जल्द ही अपने नए रियलिटी शो 'द 50' के साथ लौट रहा है।
इस शो में 15 या 16 नहीं, बल्कि पूरे 50 सेलिब्रिटीज एक साथ एक ही महल में रहने वाले हैं। कंटेस्टेंट्स की जानकारी से लेकर महल की झलक तो आपने देख ली, लेकिन अब हम एक ऐसी खुशखबरी फैंस के लिए लेकर आए हैं, जिसे सुनकर वह उछल पड़ेंगे। इस शो से न सिर्फ सितारों को, बल्कि फैंस को भी 50 लाख जीतने का मौका मिलेगा। यह कैसे होगा, नीचे पढ़ें विस्तार से:
एक काम करके फैंस जीत सकते हैं 50 लाख
'ये हैं मोहब्बतें' के रमन भल्ला उर्फ एक्टर करण पटेल 'खतरों के खिलाड़ी' के बाद अपना दूसरा रियलिटी शो करने जा रहे हैं। वह जल्द ही 'द-50' (The 50) में गेम खेलते हुए दिखाई देंगे। करण ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें कई सितारे नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में उन्होंने डिटेल में बताया कि कैसे फैन को 50 लाख जीतने का मौका मिल सकता है।
यह भी पढ़ें- 7 साल बाद रियलिटी शो में होगी Urvashi Dholakia, बोलीं- 'इज्जत नहीं मिली तो विरोध करूंगी '
इस वीडियो में लव कटारिया से लेकर फैजू, मनीषा रानी सभी बोलते हैं, "मैं जा रहा हूं 'द लायन' के महल में, हम सबको मिलाकर 50 सेलिब्रिटीज है। 50 से याद आया, जो भी शो में जीतेगा, उसके फॉलोअर्स को मिलेंगे पूरे 50 लाख रुपए। तो द 50 जरूर देखें।"
खबरें और भी
View this post on Instagram
इस पोस्ट के साथ करण ने कैप्शन में लिखा, "ये मेरे चाहने वालों और मेरी फैन फैमिली के लिए है, मैं खेलूंगा आपके लिए। इस गेम में खेलने वाला नहीं, देखने वाला जीतेगा। द 50 में आपका स्वागत है।" करण पटेल के वीडियो से ये तो क्लियर हो गया है कि जो भी जीतेगा, उसके फैंस को 50 लाख रुपए मिलेंगे। फैंस को अपने फेवरेट सितारे के साथ मिलकर गेम खेलना पड़ेगा या कैसे उन्हें ये बड़ा कैश प्राइज जीतने का मौका मिलेगा, इस पर अभी भी सस्पेंस बरकरार है। हालांकि, ये मौका किसी एक ही फैन को मिल पाएगा।
-1769657633076.jpg)
जियो हॉटस्टार पर कब से शुरू होगा 'द 50'?
द 50 रियलिटी शो 3 दिन बाद 1 फरवरी से जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर रात 9 बजे और कलर्स पर रात 10:30 बजे से प्रसारित होगा। इस शो में रिद्धि डोगरा, उर्वशी ढोलकिया, दिग्विजय राठी, फैसल शेख, दिव्या अग्रवाल, प्रिंस नरूला, युविका चौधरी, शिव ठाकरे, रजत दलाल, निक्की तंबोली, अरबाज पटेल, मोनालिसा, विक्रांत सिंह राजपूत, शाइनी दोशी, डीनो जेम्स, लवकेश कटारिया, कृष्णा श्रॉफ, अर्चना गौतम सहित कुल 50 सितारे शो में भाग लेंगे।