विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

45 की उम्र में Shweta Tiwari का बोल्ड अंदाज, ऑफ शोल्डर वन पीस में एक्ट्रेस को देख आंखें मसलने लगे लोग!

Published: Sat, 29 Nov 2025 07:02 PM (IST)

टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) ने हाल ही में एक शानदार फोटोशूट कराया है, जिसमें वह पिंक ऑफ-शोल्डर ड्रेस ...और पढ़ें

श्वेता तिवारी की लेटेस्ट फोटोज हुईं वायरल। फोट क्रेडिट- इंस्टाग्राम

श्वेता तिवारी की लेटेस्ट फोटोज हुईं वायरल। फोट क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. कसोटी जिंदगी की शो से पॉपुलर हुई थीं श्वेता

  2. 45 साल की उम्र में कहर ढहाती हैं श्वेता तिवारी

  3. श्वेता तिवारी की लेटेस्ट फोटोज हुईं वायरल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी की 'एवरग्रीन क्वीन' श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) हर दिन अपने लुक से लोगों को हैरान करती हैं। 45 साल की उम्र में वह अपनी फिटनेस और ग्लैमरस लुक से इंडस्ट्री की यंग एक्ट्रेसेस को कड़ी टक्कर देती हैं। हाल ही में, श्वेता तिवारी ने एक ऐसा फोटोशूट कराया है जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।

श्वेता तिवारी को कसौटी जिंदगी की शो में प्रेरणा की भूमिका के लिए जाना जाता है। स्क्रीन पर सीधी-साधी दिखने वालीं श्वेता आज अपनी बोल्डनेस और फिटनेस के लिए मशहूर हैं। पर्दे पर वह चाहे अपनी सादगी से दिल जीतें, लेकिन रियल लाइफ में वह किसी ग्लैमरस क्वीन से कम नहीं हैं। एक बार फिर उन्होंने साबित कर दिया है कि खूबसूरती के मामले में उन्हें कोई टक्कर नहीं दे सकता है।

ऑफ शोल्डर ड्रेस में श्वेता का कमाल

श्वेता तिवारी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें व ऑफ शोल्डर वन पीस ड्रेस पहन कैमरे के सामने एक से बढकर पोज देती हुई नजर आ रही हैं। पिंक कलर की ऑफ शोल्डर ड्रेस में एक्ट्रेस क्यूट स्माइल देते हुए पोज देकर फैंस को अपना दीवाना बना रही हैं। उनकी ये तस्वीरें देख कोई भी नहीं कहेगा कि वह दो बच्चों की मां हैं।

587506534_18546670390051904_2869851258784462767_n

यह भी पढ़ें- Shweta Tiwari ने शेयर किया बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो, फैन ने की अजीब डिमांड; लिखा- 'व्हाइट बिकिनी वाली...'

श्वेता तिवारी की फोटोज पर फिदा लोग

श्वेता तिवारी की ये तस्वीरें देख हर कोई उन पर फिदा हो गया। लोग उनकी फोटोज देख कह रहे हैं कि उम्र सिर्फ एक संख्या है। कोई उनकी तुलना वाइन से कर रहा है। एक ने कहा कि वह अपनी बेटी पलक तिवारी से भी ज्यादा खूबसूरत हैं। वहीं, कमेंट बॉक्स खूबसूरत, एलिगेंट और ब्यूटी क्वीन जैसे कमेंट्स से भरा हुआ है।

587500998_18546670399051904_1514394604119646561_n

श्वेता तिवारी की पर्सनल लाइफ

मालूम हो कि श्वेता तिवारी ने दो शादियां कीं और दोनों बार तलाक हो गया। उनकी पहली शादी राजा चौधरी से हुई थी जिनसे उन्हें एक बेटी पलक तिवारी है। वहीं, दूसरी शादी अभिनव कोहली से हुई थी जिनसे भी वह अलग हो चुकी हैं। अभिनव से एक्ट्रेस को एक बेटा है। फिलहाल, दोनों बच्चों की कस्टडी श्वेता के पास है।

यह भी पढ़ें- Shweta Tiwari Photos: 'रियल एवरग्रीन क्वीन', 45 साल की श्वेता तिवारी ने लेटेस्ट फोटोज से लगाई इंटरनेट पर आग