Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पता चल गई Bade Achhe Lagte Hain सीजन 4 की रिलीज डेट, इस दिन टीवी पर नजर आएंगे ऋषभ और भाग्यश्री

    Updated: Fri, 06 Jun 2025 01:20 PM (IST)

    जून से ऑन एयर होगा बड़े अच्छे लगते हैं का नया सीजन। इसमें शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा की फ्रेश जोड़ी नजर आएगी। इन सभी सितारों के साथ बड़े अच्छे लगते ...और पढ़ें

    शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा बड़े अच्छे लगते हैं (फोटो-इंस्टाग्राम)
    शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा बड़े अच्छे लगते हैं (फोटो-इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. किस दिन होगा शो का प्रीमियर?
    2. नजर आएगी शिवांगी और हर्षद की जोड़ी
    3. मेकर्स ने रिलीड किया नया प्रोमो

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी बहुत जल्द एकता कपूर के सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं में पहली बार साथ नजर आने वाले हैं। मार्च में इस शो का प्रोमो रिलीज किया गया था तभी से फैंस इस शो के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। अब फाइनली शो कब प्रीमियर होगा इसकी रिलीज डेट भी आ गई है।

    किस दिन लौट रहा है शो?

    प्रोमो के बाद ऑडियंस इस एक्साइटमेंट में थी कि फ्रेश जोड़ी कब देखने को मिलेगी। प्रोमो में हर्षद को ऋषभ का रोल निभाते हुए देखा जाएगा जबकि शिवांगी को भाग्यश्री के रोल में देखा जाएगा। इसकी कहानी एक ऐसे पति की है जिसने अपनी पत्नी को खुश रखने का कोड क्रैक कर लिया है। अब फैंस भागश्री और ऋषभ की इस कहानी को आगे बढ़ते हुए देखना चाहते हैं। बीच में जब पहले प्रोमो के बाद कोई अपडेट नहीं आया तो फैंस काफी नाराज थे। लेकिन अब और इंतजार ना करवाते हुए हम आपके लिए नया अपडेट लेकर आए हैं। शो 16 जून को रात 8.30 बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव पर प्रीमियर होगा।

    यह भी पढ़ें: Bade Achhe Lagte Hain सीजन 4 का इस महीने होगा प्रीमियर, Harshad Chopda की पोस्ट से फैंस को मिला बड़ा हिंट

    नए प्रोमो में क्या है खास?

    शो का जो नया प्रोमो आया है उसमें हर्षद चोपड़ा का बिल्कुल नया अवतार देखने को मिलेगा। एक्टर शिवांगी के साथ एक जिम में एंट्री करते हैं और अपनी शर्ट उतारकर टोन्ड बॉडी फ्लॉन्ट करने लग जाते हैं। लड़किया उन्हें देखकर बेहोश हो जाती हैं। इसके बाद हर्षद जाकर उन्हें उठाते हैं और अपने हाथों से बना खाना ऑफर करते हैं।

    लड़कियां जहां उन्हें देखकर पागल हो जाती हैं वहीं भाग्यश्री ये सब देखकर जलने लग जाती है और वहां जाकर दूसरी लड़कियों से कहती है कि वो ऋषभ से दूर रहें। इसके बाद कपल साथ में जिम से बाहर निकल जाते हैं।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

    मेकर्स ने लिखा मजेदार कैप्शन

    इस प्रोमो का कैप्शन है,"हैप्पी मैरिड होना सबका ख्वाब है... पर कैसे? ये सिर्फ इनका राज है। देखिए #बड़ेअच्छे लगते हैं नया सीजन, 16 जून से, सोम-शुक्र, रात 8:30 बजे सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर और सोनी लिव पर।"

    फैंस ने जाहिर की खुशी

    रिलीज की अनाउंसमेंट के तुरंत बाद फैंस कमेंट सेक्सन में अपनी खुशी जाहिर करने लगे। एक यूजर ने लिखा,“आखिरकार, इंतजार खत्म हुआ। दूसरा प्रोमो आ गया है।” दूसरे ने लिखा,“वाह शर्टलेस हर्षद। शो के लिए उत्साहित हूं।” एक अन्य ने कहा,“शिवांगी, आप वास्तव में भाग्यश्री के रूप में चमकने जा रही हैं। तमिल में आपको सुनने का इंतजार नहीं कर सकता। मुझे यकीन है कि आप इसे खूबसूरती से पेश करेंगी, ठीक वैसे ही जैसे आप हर चीज के साथ करती हैं।”

    यह भी पढ़ें: Bade Achhe Lagte Hain: टीवी पर वापसी कर रहा Ram Kapoor और Sakshi Tanwar का पॉपुलर शो, इस बार ये जोड़ी आएगी नजर