Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bade Achhe Lagte Hain: टीवी पर वापसी कर रहा Ram Kapoor और Sakshi Tanwar का पॉपुलर शो, इस बार ये जोड़ी आएगी नजर

    Updated: Thu, 06 Mar 2025 05:22 PM (IST)

    बालाजी टेलीफिल्म्स के लिए हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी का अपकमिंग शो मोस्ट अवेटेड शोज में से एक है। पहले खबर आ रही थी कि इसका नाम बहारें रखा गया है। ह ...और पढ़ें

    बड़े अच्छे लगते हैं साक्षी और राम कपूर (Photo: Instagram)
    बड़े अच्छे लगते हैं साक्षी और राम कपूर (Photo: Instagram)

    HighLights

    1. फिर वापस आ रहा बड़े अच्छे लगते हैं पार्ट 2
    2. कौन होगी लीड एक्टर
    3. सामने आ रहा शिवांगी जोशी का नाम

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 1976 में एक फिल्म आई थी नाम था बालिका वधू। इस फिल्म का एक गाना बड़े अच्छे लगते हैं काफी ज्यादा पॉपुलर हुआ था। इसके बाद साल 2011 में एकता कपूर एक शो लेकर आईं जिसमें राम कपूर और साक्षी तंवर ने मुख्य भूमिका निभाई। इस शो का नाम बड़े अच्छे लगते हैं था जिसे ऑडियंस ने काफी ज्यादा पसंद किया।

    ऑडियंस ने शो को दिया काफी प्यार

    राम कपूर और प्रिया की कहानी उनके दिल में बस गई। एकता कपूर की प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स ने इसे बनाया था। साल 2014 में ये शो बंद हो गया। लेकिन ऑडियंस के दिल में इसके लिए प्यार को देखते हुए इसे साल 2021 में फिर से लाया गया। इसके सीक्वल में नकुल मेहता और दिशा परमार की हिट जोड़ी फिर से टीवी स्क्रीन पर दिखाई दी। इसके दूसरे सीजन को भी लोगों ने उतना ही प्यार दिया। अब, ऐसा लग रहा है कि एकता कपूर बड़े अच्छे लगते हैं फ्रैंचाइज़ी के तीसरे भाग की योजना बना रही हैं।

    यह भी पढ़ें: Laughter Chef 2: भारती सिंह के शो को बीच में ही छोड़कर चला गया ये कंटेस्टेंट? नाम सुनकर लगेगा 440 वोल्ट का झटका

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा पोस्ट

    जी हां, सही सुना आपने। पॉपुलर सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं के तीसरे पार्ट की तैयारी चल रही है। हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी अभिनीत बहारें नामक शो के बारे में कई रिपोर्ट सुनाई दीं। अब, गॉसिप्स टीवी के अनुसार, शो का नाम बड़े अच्छे लगते हैं फिर से कर दिया गया है। एक्स अकाउंट ने पोस्ट किया, "एक्सक्लूसिव: #हर्षद चोपड़ा और #शिवांगी जोशी स्टारर शो का नाम "बड़े अच्छे लगते हैं फिर से" होगा; प्रोमो शूट जल्द! आईपीएल के बाद प्रीमियर होगा!!"

    क्या है फैंस की राय?

    हालांकि कुछ फैंस को ये बात हजम नहीं हुई और वो इस पर मिली-जुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "साक्षी मैम और राम सर ने ऐसा जादू पैदा किया है कि कोई भी उसका मुकाबला नहीं कर सकता। एकता को इसकी सस्ती कॉपी बनाना बंद कर देना चाहिए।" एक अन्य एक्स यूजर ने लिखा, "बड़े अच्छे लगते हैं, सिर्फ राम कपूर और साक्षी तंवर का है।" एक दूसरे यूजर ने लिखा,"बहारें बेहतर था, लेकिन राजा और रानी इसके लिए ठीक है! ये कुछ भी खा लेंगे।"

    खबरें और भी

    शिवांगी जोशी के नाम पर नहीं बनी बात?

    इस बीच, ऐसी खबर भी आई कि शिवांगी इस शो में नजर नहीं आएंगी। रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें झनक में मुख्य भूमिका निभाने के लिए चुना गया है। वह स्टार प्लस के इस शो में अपने ये रिश्ता क्या कहलाता है के को-स्टार मोहसिन खान के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। हालांकि, इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल'बड़े अच्छे लगते हैं फिर से' और 'झनक' के निर्माताओं ने कलाकारों या लीप के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

    यह भी पढ़ें: 'घसीटते हुए लेकर जाऊंगा समझा...', Rajat Dalal ने भीड़ के बीच में Digvijay Rathee को दी धमकी, वीडियो देख डरे फैंस