Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    10 साल पहले 'रामायण' के 'विभीषण' की मौत से सहम गया था देश, पटरी पर पड़ा रहा शव, 'राम' भक्त का दर्दनाक अंत

    Updated: Fri, 01 May 2026 04:38 PM (GMT+05:30)

    'रामायण' में 'विभीषण' का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुए अभिनेता मुकुल देव की 10 साल पहले ऐसी दर्दनाक मौत हुई थी, जिसे अब भी उनके चाहने वाले नहीं भु ...और पढ़ें

    रामायण के 'विभीषण' के साथ हुआ था दर्दनाक हादसा/ फोटो- Instagram

    रामायण के 'विभीषण' के साथ हुआ था दर्दनाक हादसा/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रामानंद सागर की 1987 में आई 'रामायण' दर्शकों के दिलों में बसी हुई है। दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले इस माइथोलॉजिकल शो ने सिर्फ अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया को ही नहीं, बल्कि कई सितारों को घर-घर में पहचान दिलाई थी। इन्हीं में से एक किरदार 'विभीषण' का भी था, जिसे अभिनेता मुकेश रावल ने निभाया था।

    10 साल पहले रामायण में 'विभीषण' का किरदार अदा करने वाले मुकेश रावल के साथ ऐसा दर्दनाक हादसा हुआ था, जिससे पूरा देश सहम गया था। आज भी उनके चाहने वाले अभिनेता के साथ घटी इस घटना को नहीं भुला पाए हैं। 

    ट्रेन की पटरी पर मिला था एक्टर का शव

    IMDb की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'रामायण' में 'विभीषण' का किरदार निभाने वाले अभिनेता मुकेश रावल के निधन पर पूरी टीवी इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड एक्टर्स तक के लिए यकीन करना काफी मुश्किल हो रहा था। जब मुकेश रावल कांदिवली रेलवे स्टेशन पर पटरी क्रॉस कर रहे थे, उसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आए थे। कई रिपोर्ट्स में यह दावा भी किय गया है कि एक दिन तक उनका शव वहीं पटरी पर पड़ा था। 15 नवंबर 2016 की सुबह करीब साढ़े नौ बजे कांदिवली स्टेशन के मास्टर को एक्टर का शव मिला, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

    यह भी पढ़ें- गुमनामी के साये में Ramayan का 'जटायु', एक्टिंग छोड़ इस हाल में गुजार रहा है जीवन

    ramayana vibhishaan aka mukesh rawal death  (1)

    जिस दिन मुकेश रावल ट्रेन दुर्घटना का शिकार हुए थे, उस दिन उनके पास उनका फोन और पहचान पत्र नहीं था। इस वजह से उनके परिजनों ने उनके कपड़ों से उनकी पहचान की थी। उनका अंतिम संस्कार उसी रात कांदिवली श्मशान भूमि में किया गया था। पुलिस ने इस मामले में आकस्मिक मृत्यु  की रिपोर्ट दर्ज की थी। उनके परिवार ने यह भी बताया था कि जिस दिन अभिनेता का निधन हुआ, उस दिन उनका एक गुजराती प्ले था।

    खबरें और भी

    'विभीषण' नहीं, 'रामायण' में यह रोल करना चाहते थे अभिनेता

    जब मुकेश रावल ने रामानंद सागर की 'रामायण' के लिए ऑडिशन दिया था, तो वह उसमें मेघनाद का रोल करना चाहते थे। उन्होंने रामानंद सागर के सामने इसकी इच्छा भी जताई थी। दोनों ही किरदारों के लिए उन्होंने ऑडिशन दिए, लेकिन रामानंद सागर को वह 'विभीषण' के रोल के लिए ज्यादा पसंद आए, जिसकी वजह से उन्हें इस किरदार के लिए कास्ट किया गया।

    ramayana vibhishaan aka mukesh rawal death  (2)

    मुकेश रावल ने 'रामायण' में इस किरदार को इतनी निष्ठा के साथ निभाया था कि वह 'राम भक्त' के रूप में अमर हो गए। टीवी शोज के अलावा अभिनेता ने 'सत्ता', 'मृत्युदाता', 'जिद', 'लहू के दो रंग', 'औजार' और 'चीता' जैसी फिल्मों में भी काम किया था। इसके अलावा वह गुजराती सिनेमा में भी काफी सक्रिय रहे थे।

    यह भी पढ़ें- Ramayana में 'रावण' और 'जटायु' का एक्शन सीक्वेंस होगा सबसे खतरनाक, रिलीज से पहले ही यश ने दी इनसाइड डिटेल