गुमनामी के साये में Ramayan का 'जटायु', एक्टिंग छोड़ इस हाल में गुजार रहा है जीवन
रामानंद सागर की रामायण में गरुड़ और जटायु का किरदार निभाने वाले अभिनेता आज किस हाल में जिंदगी गुजार रहा है। ...और पढ़ें

रामायण का गरुड़ एक्टर (फोटो क्रेडिट- जैमिनी एआई)
HighLights
दूरदर्शन रामायण का ये एक्टर आज है कहां
टीवी पर निभाया गरुड़ और जटायु का किरदार
इस हाल ही में बिता रहा है जिंदगी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रामानंद की सागर की रामायण को रिलीज हुए करीब 39 सालों का समय बीत चुका है। लेकिन अब भी इस माइथोलॉजिकल शो की कहानी और कास्ट की चर्चा खूब की जाती है। खासतौर पर लीड कास्ट अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी को लेकर आए दिन सुर्खियां तेज रहती हैं।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाली रामायण में जटायु और गरुड़ का किरदार किस अभिनेता ने अदा किया था। आज के समय में वह एक्टर कहां और क्या कर रहा है, आइए इसके बारे में इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
कहां हैं रामायण का ये एक्टर
रामानंद सागर की रामायण के साइड कैरेक्टर्स प्ले करने वाले कलाकारों के बारे में हम बीते दिनों से आप तक अहम जानकारी पहुंचा रहे हैं।

इस कड़ी में अगला नाम अभिनेता सुनील वर्मा का शामिल हो रहा है, जिन्होंने दूरदर्शन की रामायण में जटायु और गरुड़ की अहम भूमिका अदा किया।
यह भी पढ़ें- करोड़ों की मालकिन हैं Ramayan की 'शूर्पणखा', फिल्में छोड़ राजनीति में कमाया नाम, जीती हैं लग्जरी लाइफ

एक चील के कॉस्ट्यूम के पीछे उनका चेहरा शो में बेशक छिपा रहा, लेकिन उनकी बेहतरीन एक्टिंग ने उस वक्त हर किसी का दिल जीता था। आज के समय में सुनील अपने परिवार के साथ बिहार के पटना में रह रहे हैं।

एक्टिंग छोड़ने के बाद वह छोटे-मोटे प्रोजेक्ट की मेकिंग करते हैं और पैसा कमा कर गुजारा कर रहे हैं। कुल मिलाकर कहा जाए तो सुनील लाइमलाइट से दूर रहते हैं।
रामायण में निभाए अलग-अलग किरदार
सुनील वर्मा रामानंद सागर की 1987 की मशहूर टीवी सीरीज रामायण के एक प्रतिभाशाली अभिनेता रहे। इस माइथोलॉजिकल धारावाहिक में उन्होंने कई किरदार निभाए, जिनकी डिटेल्स इस प्रकार है-
View this post on Instagram
गरुड़
जटायु
इंद्र
नरांतक
अपने दमदार अभिनय के दम पर सुनील ने इन सभी किरदारों को हमेशा-हमेशा के लिए अमर कर दिया। रामायण की वजह से ही उनको शोबिज की दुनिया में अधिक लोकप्रियता मिली।
ऐसे निभाया गरुड़ और जटायु का किरदार
सुनील वर्मा ने गरुड़ और जटायु का किरदार निभाने के लिए काफी कड़ी मेहनत की। रामायण का गरुड़ और जटायु बनने के लिए उनको खास तरह से कॉस्ट्यूम्स को पहना था और स्पेशल इफेक्ट्स का इस्तेमाल किया था। उनके शानदार अभिनय की बदौलत ही रामायण टीवी सीरियल में सबसे प्रभावशाली बनाया।