विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दूरदर्शन की Ramayan के 'जामवंत' कहां हैं गायब? लाइमलाइट से दूर इस तरह गुजार रहे जीवन

Published: Tue, 21 Apr 2026 03:39 PM (IST)

क्या आपको रामानंद सागर की Ramayan के जामवंत याद हैं जिनकी बुलंद आवाज ने सबको हैरान कर दिया था? आइए जानते हैं आखिर किसने ये पावरफुल किरदार निभाया था।

रामायण में किसने निभाया था जामवंत का किरदार?

रामायण में किसने निभाया था जामवंत का किरदार?

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रामानंद सागर की रामायण आज भी लोग बड़े चाव से देखते हैं। जैसा क्रेज 1987 में इस एपिक टीवी धारावाहिक के लिए था वह आज भी वैसा ही है। खासकर इस टीवी सीरीज के किरदार जो हमेशा के लिए लोगों के दिलों में बस गए। राम, लक्ष्मण और सीता के साथ ही अन्य किरदार निभाने वाले एक्टर्स को भी उतनी ही लोकप्रियता मिली।

एक ऐसे ही किरदार था- जामवंत (Jamwant) का। किसी ने भी जामवंत का किरदार निभाने वाले एक्टर का असली चेहरा नहीं देखा था। लेकिन उनकी बुलंद आवाज ने सबको उनका फैन बना दिया था। हनुमान जी को उनकी शक्तियां याद दिलाने वाले जामवंत का एक अलग ही फैन बेस है।

यह भी पढ़ें- 4000 करोड़ का बजट, 8000 करोड़ कमाने की तैयारी; Ramayana को लेकर रूसो ब्रदर्स का प्लान, ऑस्कर्स में जाएगी फिल्म?

किसने निभाया था जामवंत का किरदार?

जामवंत का यादगार किरदार निभाने वाले एक्टर थे- राजशेखर उपाध्याय (Rajshekhar Upadhyay), जिनका असली चेहरा तो सीरियल में नहीं दिखा लेकिन उनकी बुलंद आवाज के सभी मुरीद हो गए। इतना ही नहीं उनकी इस आवाज के कारण ही उन्हें जामवंत का किरदार निभाने का मौका मिला। इससे पहले वे विभीषण के किरदार के लिए चुने गए थे।

ramayan

ऐसे चुने गए थे इस रोल के लिए

राजशेखर को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था और वे रामलीला में हिस्सा लिया करते थे। एक नाटक में काम करने के दौरान रामानंद सागर के बेटे ने उन्हें देखा और 'विक्रम और बेताल' में कास्ट किया। इस सीरियल में उनका काम पसंद आने के बाद उन्हें रामायण में कास्ट किया गया। इसके बाद भी उन्होंने कई शो किए जिनमें 'जय हनुमान', 'अदालत', 'महाभारत' शामिल हैं, लेकिन जामवंत के किरदार से उन्हें सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी मिली।

ramayan (4)

अब कहां है राजशेखर उपाध्याय?

इस वक्त राजशेखर उपाध्याय मुंबई में रहते हैं और उन्होंने अपने आप को लाइमलाइट की दुनिया से दूर कर लिया है। 2023 में उन्हें प्रेमानंद महाराज से मिलते हुए देखा गया था।

ramayan (3)

रामायण के बारे में

'रामायण' (Ramayan) एक महाकाव्य टेलीविजन सीरीज है, जो प्राचीन भारतीय संस्कृत महाकाव्य रामायण पर आधारित है। इस शो को रामानंद सागर ने बनाया, लिखा और निर्देशित किया था। यह ओरिजिनल रूप से 1987 और 1988 के बीच DD National पर प्रसारित हुआ था, और इसकी कथा अशोक कुमार और निर्देशक रामानंद सागर ने सुनाई थी। अपने प्रसारण के दौरान, यह शो दुनिया की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली टेलीविज़न सीरीज बन गया। इसका दोबारा प्रसारण (repeat telecast) 17 देशों के 20 अलग-अलग चैनलों पर, पांचों महाद्वीपों में अलग-अलग समय पर किया गया।

यह भी पढ़ें- करोड़ों की मालकिन हैं Ramayan की 'शूर्पणखा', फिल्में छोड़ राजनीति में कमाया नाम, जीती हैं लग्जरी लाइफ