Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    करोड़ों की मालकिन हैं Ramayan की 'शूर्पणखा', फिल्में छोड़ राजनीति में कमाया नाम, जीती हैं लग्जरी लाइफ

    Updated: Mon, 20 Apr 2026 01:13 PM (IST)

    रामानंद सागर की रामायण में शूर्पणखा का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री मौजूदा समय में लग्जरी लाइफ जी रही हैं। ...और पढ़ें

    कौन बनी थी शूर्पणखा (फोटो क्रेडिट- आईएमडीबी)

    कौन बनी थी शूर्पणखा (फोटो क्रेडिट- आईएमडीबी)

    HighLights

    1. रामायण शो में शूर्पणखा बनी ये एक्ट्रेस

    2. आज लग्जरी लाइफ जीती है अभिनेत्री

    3. इस कारण बन पाई थीं रामायण का हिस्सा

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दूरदर्शन पर करीब 4 दशक पहले कल्ट माइथोलॉजिकल शो रामायण को टेलीकास्ट किया गया था। इस धारावाहिक ने अपनी शानदार कहानी के दम पर सबका दिल जीता। खासतौर पर इसकी कास्ट की चर्चा आज भी की जाती है।

    इस आधार पर हम आपको रामानंद सागर की रामायण में शूर्पणखा का किरदार अदा करने वाली अभिनेत्री रेणु धारीवाल के बारे में बताने जा रहे हैं, जो मौजूदा समय में करोड़ों की संपत्ति की मालिक हैं और लग्जरी लाइफ जी रही हैं। आइए रेणु के बारे में थोड़ा और विस्तार से जानते हैं। 

    रेणु धारीवाल की लग्जरी लाइफ

    टीवी सीरियल रामायण से लोकप्रियता हासिल करने वालीं रेणु धारावील आज के समय में राजनीति में एक्टिव हैं। एक्टिंग से नाता तोड़कर उन्होंने पॉलिटिक्स में अपना करियर बनाया है। इतना ही नहीं वह अपने पति के साथ रियल स्टेट बिजनेस में भी एक्टिव हैं और करोड़ों का कारोबार संभाल रही हैं।

    यह भी पढ़ें- Ramayan Surpanakha: कहां गुम है रामायण की शूर्पणखा? रावण की बहन बनने के लिए मिले थे 30 हजार रुपये

    ramayansurpanakhacast (1)

    वह मुंबई में कांग्रेस पार्टी की राजनेत्री हैं और वह प्रदेश महिला उपाध्यक्ष भी रही हैं। इसके अलावा वह गरीब बच्चों के लिए कई एनजीओ भी चलाती हैं। इस तरह से मौजूदा समय में टीवी की रामायण की शूर्पणखा  एक सक्सेसफुल बिजनेस वुमेन और सोशल वर्कर के तौर पर अपनी पहचान बनाए हुए हैं। 

    खबरें और भी

    कैसे मिला रामायण के लिए ब्रेक

    बात उस दौर की जब रामानंद सागर 1985 में अपने ड्रीम प्रोजेक्ट रामायण टीवी सीरियल की मेकिंग पर काम कर रहे थे। उन्होंने इस धारावाहिक की कास्ट के लिए काफी संघर्ष किया। शो के बाकी किरदारों के लिए तो उनको कलाकार मिल गए थे, लेकिन शूर्पणखा की भूमिका पर पेंच फंसा हुआ था। उन्होंने कई एक्ट्रेसेज के ऑडिशन लिए, लेकिन बात नहीं बनी। 

    Ramayan Surpanakha

    जब रेणु धारीवाल इस किरदार के लिए ऑडिशन देने आईं तो उनकी हंसी देखकर रामानंद सागर ने उन्हें तुरंत रामायण की शूर्पणखा के तौर पर कास्ट कर लिया। शो में अपनी शानदार अदाकारी से रेणु ने सबका दिल जीत लिया और आज भी उन्हें इस कैरेक्टर के लिए याद किया जाता है। 

    अब कहां रहती हैं रेणु

    जैसा कि आपको बताया कि अभिनेत्री रेणु धारीवाल मुंबई में अपने परिवार के साथ रहती हैं और वहीं सियासी क्षेत्र में कार्यरत हैं। सालों बाद अब उनका लुक पूरी तरह से बदल गया है। जिसका अंदाजा ऊपर दी गईं तस्वीरों को देखकर आसानी से लगा सकते हैं। 

    यह भी पढ़ें- US में हुई Ramayana की स्क्रीनिंग, 20 मिनट की फुटेज देखकर दर्शक हैरान; बोला- 'पक्का ऑस्कर्स में नॉमिनेट...'