Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    24 साल बाद छोटे पर्दे पर होगी Madhuri Dixit की री-एंट्री, 'धक-धक गर्ल' के रियलिटी शो का हुआ एलान

    Updated: Tue, 11 Aug 2026 08:22 AM (IST)

    हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री माधुरी दीक्षित 24 साल बाद बतौर होस्ट किसी रियलिटी शो के जरिए टीवी पर कमबैक कर रही हैं। ...और पढ़ें

    माधुरी का रियलिटी शो (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    माधुरी का रियलिटी शो (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. बतौर होस्ट माधुरी दीक्षित का कमबैक

    2. 24 साल बाद इस रिलयिटी शो से वापसी

    3. माधुरी दीक्षित के शो का हुआ बड़ा एलान

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड की धक-धक गर्ल यानी माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) को भला कौन नहीं जानता। बड़े पर्दे के साथ-साथ ओटीटी पर अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरने वालीं माधुरी अब छोटे पर्दे पर 24 साल बाद बतौर होस्ट वापसी करने जा रही हैं। 

    उनके अपकमिंग रियलिटी शो का एलान मेकर्स की तरफ से कर दिया गया है। आइए इस मामले को थोड़ा और विस्तार से जानते हैं-

    छोटे पर्दे पर माधुरी की नई शुरुआत

    एक ओर अभिनेता व महानायक अमिताभ बच्चन बतौर होस्ट कई वर्षों से हिंदी क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति की मेजबानी कर करे हैं। अब अभिनेत्री माधुरी दीक्षित इस शो के मराठी संस्करण कोण होणार करोडपती (Kon Honaar Crorepati) की होस्ट बनकर आ रही हैं।

    यह भी पढ़ें- माधुरी दीक्षित के लिए छिड़ा था सुरों का 'महासंग्राम', Alka Yagnik और लता मंगेशकर ने मिलकर गाया था कल्ट गाना

    kbc marathi

    इस शो को आता खेल बदलणार यानी अब खेल बदलेगा अभियान के जरिए प्रमोट किया जा रहा है। माधुरी कहती हैं कि ऐसे शो का हिस्सा बनकर मैं सम्मानित महसूस कर रही हूं, जो लोगों को ज्ञान पाने और दृढ़ संकल्प करने के लिए प्रेरित करता है।

     

    यह मेरे लिए जिज्ञासा, आकांक्षा, उम्मीद और बड़े सपने देखने की हिम्मत का प्रतीक है। मैं प्रतिभागियों से मिलने, उनकी असाधारण कहानियां सुनने और उनके सपनों को हाट सीट पर साकार होते देखने के लिए उत्साहित हूं। यह शो सोनी टीवी और सोनी लिव (Sony Liv) पर जल्द शुरू होगा।

    खबरें और भी

    केबीसी मराठी (KBC Marathi) से पहले बतौर होस्ट साल 2002 में माधुरी ने मैचमेकिंग शो कहीं ना कहीं कोई है को होस्ट किया था। इसके अलावा वह झलक दिखला जा और डांस दीवाने जैसे डांसिंग रियलिटी शो के जज पैनल का हिस्सा भी रही हैं। 

    इस सीरीज में नजर आएंगी माधुरी दीक्षित

    बात की जाए माधुरी दीक्षित के एक्टिंग करियर के बारे में तो समय के साथ-साथ उनको ये बात समझ आ गई है कि बड़े पर्दे के प्रोजेक्ट के साथ-साथ ओटीटी पर भी अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरा जा सकता है। गौर किया जाए उनकी अपकमिंग वेब सीरीज के बारे में तो उसमें जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने वाली मिसेज देशपांडे के सीजन 2 का नाम शामिल है, आखिरी बार माधुरी दीक्षित को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की फिल्म मां बहन में देखा गया।

    यह भी पढ़ें- 83 की उम्र में नॉन स्टॉप काम कर रहे Amitabh Bachchan, बिग बी ने की 24 घंटे की शिफ्ट