Madhuri Dixit के कारण सेट पर कैमरे के पीछे खड़े रहते थे Sanjay Dutt? पहली बार 'साजन' के निर्देशक ने खोला राज
संजय दत्त और माधुरी दीक्षित के रिलेशनशिप के किस्से बॉलीवुड में काफी गूंजे। हाल ही में 'साजन' के डायरेक्टर ने बताया कि कैसे अभिनेता माधुरी के शूट के दौ ...और पढ़ें

माधुरी-संजय की लव स्टोरी पर बोले डायरेक्टर/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। माधुरी दीक्षित, सलमान खान और संजय दत्त स्टारर फिल्म 'साजन' हिंदी सिनेमा की कल्ट क्लासिक फिल्मों में से एक है। 1991 में रिलीज हुई इस फिल्म में तीनों एक्टर्स का लव ट्रायंगल दर्शकों को देखने को मिला था। एक तरफ जहां इस फिल्म की रिलीज के दौरान 'साजन' सुर्खियों में रही, तो वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड के गलियारों में संजय दत्त और माधुरी दीक्षित के कथित अफेयर की खबरें भी काफी तेज हो गई थीं।
हाल ही में फिल्म 'साजन' के निर्देशक लॉरेंस डीसूजा ने दोनों की रूमर्ड लव स्टोरी पर रिएक्ट किया और साथ ही यह भी बताया कि शूटिंग के दौरान संजय दत्त, माधुरी को किस तरह देखा करते थे।
कैमरे के पास खड़े हो जाते थे संजय
दशकों बाद 'साजन' के डायरेक्टर लॉरेंस डीसूजा ने संजय दत्त और माधुरी दीक्षित के अफेयर के रूमर्स पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने विक्की लालवानी को दिए गए एक इंटरव्यू में बताया कि फिल्म की पूरी स्टारकास्ट शूटिंग में इतनी बिजी थी कि इन अफवाहों पर कभी किसी का ध्यान ही नहीं गया। हालांकि, उन्होंने एक बात जरूर नोटिस की थी कि जब भी वे माधुरी का क्लोजअप शूट करते थे, तो संजय दत्त कैमरे के पास आकर खड़े हो जाते थे।
लॉरेंस डीसूजा ने कहा, "मैं फिल्म 'साजन' का डायरेक्टर और कैमरामैन दोनों था, इसलिए मैंने नोटिस किया था कि जब मैं माधुरी दीक्षित का क्लोजअप शूट करता था, तो संजय कभी-कभी कैमरे के पास आकर खड़े हो जाते थे। वे उन्हें देखते रहते थे, लेकिन मैंने कभी यह नहीं सोचा था कि उनके बीच कुछ चल रहा है या नहीं।"

माधुरी-संजय के ब्रेकअप पर क्या बोले लॉरेंस?
लॉरेंस डीसूजा ने 1993 में संजय दत्त की गिरफ्तारी के बाद संजय और माधुरी के कथित ब्रेकअप पर भी बात की और कहा, "मैंने भी यह सब खबरों में ही सुना था। उस समय माधुरी दीक्षित के संजय दत्त से दूरी बनाने का क्या कारण था या उन्होंने यह फैसला क्यों लिया, मुझे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।" उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि क्या माधुरी का परिवार संजय दत्त संग उनके रिश्ते के खिलाफ था, इस बारे में भी उन्हें कुछ मालूम नहीं था।
खबरें और भी

इससे पहले साल 1993 में एक फिल्म मैगजीन को दिए इंटरव्यू में संजय दत्त ने भी माधुरी दीक्षित संग अपनी रूमर्ड रिलेशनशिप पर बात करते हुए उनसे माफी मांगने का जिक्र किया था। एक्टर ने कहा था, "यह स्टोरी 'साजन' की शूटिंग के दौरान सामने आई थी। जब ये खबरें मीडिया में आईं, उस समय वे केन्या में फिल्म 'खेल' की शूटिंग कर रही थीं। उसके बाद जब हम 'साजन' का अगला शेड्यूल शूट कर रहे थे, तो मैं उनके पास गया और उनसे सॉरी बोला, क्योंकि बिना किसी गलती के उन्हें आलोचना झेलनी पड़ रही थी।" आपको बता दें कि कई सालों बाद संजय दत्त और माधुरी दीक्षित फिल्म 'कलंक' में एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आए थे।