विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Khatron Ke Khiladi 15 के स्टंट के दौरान चली गई थी Jasmine Bhasin की याददाश्त, बोलीं- 'मुझे याद ही नहीं क्या...'

Updated: Sun, 16 Aug 2026 06:36 PM (IST)

जैस्मिन भसीन ने 'खतरों के खिलाड़ी 15' में एक स्टंट के दौरान अपनी याददाश्त खोने का खुलासा किया।

News Article Hero Image

HighLights

  1. जैस्मिन भसीन ने KKK 15 स्टंट के बाद याददाश्त खोई।

  2. पानी और हवा वाले स्टंट से हुआ हल्का कंकशन।

  3. रोहित शेट्टी और टीम ने मुश्किल में मदद की।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन (Jasmine Bhasin) ने इन दिनों 'खतरों के खिलाड़ी 15' में नजर आ रही हैं। हालांकि इसकी शूटिंग काफी समय पहले ही हो गई थी। अब एक्ट्रेस ने सेट पर हुए एक डरावने अनुभव के बारे में बात की।

उन्होंने खुलासा किया कि शो में पानी और हवा वाला स्टंट करने के बाद उनकी याददाश्त कुछ समय के लिए चली गई थी और बाद में उन्हें पता चला कि उन्हें हल्की चोट लगी है।

जैस्मिन को कुछ भी नहीं याद

जैस्मिन इससे पहले 'नागिन: भाग्य का जहरीला खेल', 'खतरों के खिलाड़ी – मेड इन इंडिया' और 'बिग बॉस 14' जैसे शो में नजर आ चुकी हैं। जैस्मिन ने बताया कि उन्हें स्टंट के ठीक बाद क्या हुआ था, यह याद नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि अभी भी उस अनुभव की कुछ बातें वो याद करने की कोशिश भी करती हैं तो याद नहीं आती।

आएएनएस के साथ बातचीत में जैस्मिन ने कहा,'यह मेरे लिए बहुत ही अप्रत्याशित अनुभव था। मुझे याद नहीं है कि स्टंट के ठीक बाद क्या हुआ था, और आज भी उस अनुभव का एक हिस्सा ऐसा है जिसके बारे में मुझे कुछ भी याद नहीं है। डॉक्टरों से मुझे हल्के कंकशन (सिर में चोट) का पता लगा और 72 घंटे तक पूरी तरह आराम करने की सलाह दी गई।'

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

रोहित शेट्टी ने की बहुत मदद

एक्ट्रेस ने मुश्किल हालात में उनका साथ देने के लिए शो के होस्ट रोहित शेट्टी, चैनल, प्रोडक्शन टीम और मेडिकल स्टाफ का भी शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि घटना के बाद उन पर कड़ी नजर रखी गई और उन्हें सही देखभाल मिली।

अपने अनपेक्षित और चुनौतीपूर्ण स्टंट्स के लिए मशहूर 'खतरों के खिलाड़ी' अक्सर कंटेस्टेंट्स को उनके कम्फर्ट जोन से बाहर निकलने पर मजबूर करता है। 'खतरों के खिलाड़ी' में जैस्मिन तीसरी बार आई हैं। यह शो कलर्स टीवी पर प्रसारित होता है और जियोहॉटस्टार पर डिजिटल रूप से मौजूद है।

यह भी पढ़ें- सीरियस इन्फेक्शन की वजह से बर्थडे वाले दिन अस्पताल पहुंचीं Jasmine Bhasin, अली गोनी ने दिया हेल्थ अपडेट

यह भी पढ़ें- मुस्लिम एक्टर को डेट करने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस, नफरत फैलाने वालों पर भड़कीं, कहा- 'शर्म करो'