विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीरियस इन्फेक्शन की वजह से बर्थडे वाले दिन अस्पताल पहुंचीं Jasmine Bhasin, अली गोनी ने दिया हेल्थ अपडेट

Updated: Sun, 28 Jun 2026 09:09 PM (IST)

जैस्मिन भसीन अपने जन्मदिन पर दुबई में गंभीर संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती हुईं। बॉयफ्रेंड अली गोनी ने सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें साझा कीं और स्वास्थ्य अपडेट देते हुए बताया कि वह अब ठीक हो रही हैं।

News Article Hero Image

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। जैस्मिन भसीन (Jasmine Bhasin) और अली गोनी (Aly Goni) एक्ट्रेस के जन्मदिन के लिए दुबई गए हुए थे लेकिन ये ट्रिप अचानक से उन्हें अस्पताल लेकर पहुंच गई। क्या हुआ और कैसे ये हम आपको आगे बताएंगे। उनके बॉयफ्रेंड और एक्टर अली गोनी ने सोशल मीडिया पर उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए यह खबर शेयर की और बताया कि कपल की अस्पताल में छुट्टियां बिता रहा है।

बीमार हुईं जैस्मिन भसीन

अली ने कई तस्वीरें पोस्ट कीं जिनमें वह अस्पताल में जैस्मिन के साथ नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में वह जैस्मिन को गले लगाते हुए दिख रहे हैं जो अस्पताल के बिस्तर पर लेटी हुई हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में एक्ट्रेस व्हीलचेयर पर बैठी हुई हैं। उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया जिसमें जैस्मिन अस्पताल में अपना बर्थडे केक काटती हुई दिख रही हैं। तस्वीरों के साथ, अली ने जैस्मिन के लिए एक बर्थडे नोट भी लिखा, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें बीमार देखना कितना मुश्किल था।

यह भी पढ़ें- The Traitors Contestants: अर्जुन कपूर की बहन से रीबेल किड तक, करण जौहर के शो में किसे मिल रही सबसे ज्यादा फीस?

अली ने लिखा लंबा-चौड़ा नोट

उन्होंने लिखा, "हैप्पी बर्थडे, जैस्मिन, हम यहां तुम्हारा जन्मदिन मनाने आए थे, लेकिन जिंदगी की कुछ और ही योजना थी। जन्मदिन की यादें बनाने के बजाय, हम अस्पताल के कमरे में हैं। तुम्हें तकलीफ में देखना इस ट्रिप का सबसे मुश्किल हिस्सा रहा है। तुम्हें फिर से स्वस्थ और मुस्कुराते हुए देखने के लिए मैं किसी भी जश्न को छोड़ने को तैयार हूं।"

उन्होंने आगे कहा, "अल्लाह आपको ढेर सारी खुशियां, अच्छी सेहत, प्यार और कामयाबी दे। आप जल्द ही ठीक हो जाएं, आज मेरे दिल में बस यही जन्मदिन की शुभकामना है। जन्मदिन मुबारक हो। हमेशा आपसे प्यार करता हूं।" इसके बाद फैंस को चिंता होने लगी कि आखिर जैस्मिन को क्या हुआ?

अब कैसी है जैस्मिन की तबियत?

अली ने फिर एक इंस्टा स्टोरी के जरिए उनका हेल्थ अपडेट दिया। उन्होंने लिखा, 'मुझे मैसेज और कॉल करने वाले सभी लोगों का शुक्रिया। हम जैस्मीन का जन्मदिन मनाने दुबई आए थे, लेकिन जिंदगी की योजनाएं कुछ और ही थीं। वह अचानक बहुत बीमार पड़ गईं और गंभीर इन्फेक्शन की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पिछले कुछ दिन बहुत मुश्किल और भावुक भरे रहे हैं। वो अभी रिकवर कर रही है।'

WhatsApp Image 2026-06-28 at 9.08.48 PM

जैस्मिन और अली की पहली मुलाकात 'खतरों के खिलाड़ी' में हिस्सा लेने के दौरान हुई थी। हालांकि, सालों तक उनके डेटिंग की अफवाहें उड़ती रहीं, लेकिन दोनों यही कहते रहे कि वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। 'बिग बॉस 14' में रहने के दौरान ही उन्होंने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की कि वे रिलेशनशिप में हैं।

यह भी पढ़ें- ब्वॉयफ्रेंड के साथ लिव-इन में शिफ्ट हुईं Jasmine Bhasin, बेडरूम में Aly Goni को दिया बड़ा सरप्राइज