विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

27 साल बाद इंस्पेक्टर भरत की अधूरी जंग को पूरा करेगा शौर्य, दूरदर्शन पर लौट रहा है C.I.D से ज्यादा पॉपुलर शो

Published: Wed, 02 Sep 2026 08:22 PM (IST)

27 साल के बाद दूरदर्शन के सबसे पॉपुलर शोज में से एक स्पाई थ्रिलर शो अपने 2.O सीजन के साथ ...और पढ़ें

दूरदर्शन पर लौट रहा है कल्ट शो का नया सीजन/ फोटो- आईएमडीबी

दूरदर्शन पर लौट रहा है कल्ट शो का नया सीजन/ फोटो- आईएमडीबी

HighLights

  1. डीडी नेशनल पर जल्द प्रसारित होगा यह स्पाई थ्रिलर

  2. 27 साल बाद लौट रहा है कल्ट शो का नया सीजन 

  3. अब इंस्पेक्टर भरत की कहानी को आगे बढ़ाएगा शौर्य

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक दौर ऐसा भी था, जब टीवी पर सबसे ज्यादा दूरदर्शन का सिक्का बोलता था। दूरदर्शन ने 80 से लेकर 2000 तक के बच्चों को शक्तिमान, रामायण, महाभारत, भारत, हम लोग, बुनियाद जैसे कई यादगार शो दिए हैं। जिनकी कहानियां आज भी कहीं न कहीं फैंस के मन में बसी हुई हैं।

अब 27 साल के बाद दूरदर्शन पर सबसे ज्यादा देखा गया स्पाई थ्रिलर शो एक बार फिर से ऑनएयर होने जा रहा है। जिसके नए सीजन में दर्शकों को एकदम अलग और फ्रेश कहानी देखने को मिलेगी।

27 साल बाद दूरदर्शन पर आ रहा है स्पाई शो का नया सीजन

जिस कल्ट शो का नया सीजन दूरदर्शन पर लौट रहा है, वह सुराग- द क्लू है, जो एक समय पर दूरदर्शन का वन ऑफ द बेस्ट शो हुआ करता था और लोकप्रियता के मामले में सीआईडी से कहीं ज्यादा आगे था। अब 27 साल बाद डीडी नेशनल ने अपने सोशल मीडिया पेज पर इस शो के लौटने की खुशखबरी फैंस के साथ बांटी है।

सोशल मीडिया पर सुराग 2.0 का नया पोस्टर शेयर करते हुए दूरदर्शन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर कैप्शन में लिखा, "पिता इंस्पेक्टर भरत की अधूरी जंग को आगे बढ़ाने के लिए शौर्य तैयार है। वह अपराध, साजिश और भ्रष्टाचार की उस दुनिया का सामना करेगा, जहां दुश्मन अपनों के बीच ही छुपा हुआ है। श्री अधिकारी ब्रदर्स और और दूरदर्शन की विशेष प्रस्तुति ‘सुराग 2.0’ जल्द आ रहा है, सिर्फ डीडी नेशनल पर।"

Screenshot 2026-09-02 201820

4 साल तक दूरदर्शन पर चला था सुराग: द क्लू

दूरदर्शन के सबसे लोकप्रिय शोज में से एक 'सुराग: द क्लू का पहला एपिसोड 14 जून 1999 में आया था। इस शो ने चार साल तक टीवी पर राज किया और इसका आखिरी एपिसोड 4 नवंबर 2002 में ऑनएयर हुआ। इस डिटेक्टिव क्राइम ड्रामा सीरीज की कहानी इंस्पेक्टर भरत और सब इंस्पेक्टर श्रीवास्तव की है, जो साथ में मिलकर कई केस सॉल्व करते हैं।

Untitled design - 2026-09-02T201916.192

सुराग: द क्लू में सुदेश बेरी और अमित कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इसके अलावा फाल्गुनी पारेख, विष्णु शर्मा, नवीन त्यागी, आनंद अभयंकर, अमिता खोपकर, मनोज जोशी, मकरंद देशपांडे जैसे एक्टर्स क्राइम ड्रामा शो में अहम भूमिका में दिखाई दिए।

यह भी पढ़ें- 29 सालों से 'पार्टी एंथम' बना हुआ है Karisma Kapoor का गाना, दूरदर्शन के 'चित्रहार' में गूंजती थी गीत की आवाज

यह भी पढ़ें- कहां गए Doordarshan के 'कृष्णा'? 33 साल पहले घर-घर में छाए; लाइमलाइट से दूर बिता रहे सादा जीवन