विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss OTT 2 के विनर बनने के बाद Elvish Yadav बॉलीवुड में चलाएंगे 'सिस्टम'! बताया अपना प्लान

By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
Published: Tue, 15 Aug 2023 10:15 AM (GMT+05:30)

Bigg Boss OTT 2 Winner Elvish Yadav जाने-माने यूट्यूबर एल्विश यादव ने इतिहास रच दिया। वह बिग बॉस ओटीटी 2 ...और पढ़ें

BB OTT 2 Winner Elvish Yadav ने बॉलीवुड का बताया प्लान। Photo-Instagram
BB OTT 2 Winner Elvish Yadav ने बॉलीवुड का बताया प्लान। Photo-Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss OTT 2 Winner Elvish Yadav On Bollywood: विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' दो महीने बाद खत्म हो चुका है। 14 अगस्त को शो का ग्रैंड फिनाले था। बिग बॉस के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ, जब ट्रॉफी किसी वाइल्ड कार्ड के हाथ लगी है। एक महीने बाद एल्विश यादव (Elvish Yadav) ने शो का पूरा सिस्टम हिला दिया और ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

बॉलीवुड में एंट्री पर बोले एल्विश यादव

एल्विश यादव ने भारी वोटों के साथ जीत हासिल की। जीत का जश्न मना रहे एल्विश ने जब मीडिया से बातचीत में कई चीजों के बारे में बात की। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाएंगे। इस पर यूट्यूबर ने कहा कि अभी उन्होंने इस बारे में सोचा नहीं है। जब उनका मन बनेगा तो वह जरूर बताएंगे।

View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

क्या बिग बॉस 17 में होगी एल्विश यादव की एंट्री?

एल्विश यादव की 'बिग बॉस ओटीटी 2' की जर्नी बेहद दिलचस्प रही। ऐसे में उनके चाहने वाले उन्हें 'बिग बॉस 17' में भी देखना चाहते हैं। मीडिया संग बातचीत में एल्विश ने खुलासा किया कि वह बिग बॉस के अगले सीजन में आएंगे या नहीं। एल्विश ने बताया कि वह आने वाले बिग बॉस के सीजन में नहीं जाएंगे, क्योंकि वह काफी समय तक अपनी फैमिली से दूर रहे, लेकिन अगर उन्हें आगे कभी मौका मिला तो वह जरूर इसका हिस्सा बनेंगे।

कौन हैं एल्विश यादव?

अगर आप एल्विश यादव के बारे में नहीं जानते तो बता दें कि वह एक यूट्यूबर है। उनके कई यूट्यूब चैनल्स है, जिसमें मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। एल्विश पहले अपने रोस्ट वीडियोज के लिए चर्चा में रहते थे, लेकिन अब वह ज्यादातर डेली व्लॉग्स बनाते हैं। उनकी तगड़ी फैन-फॉलोइंग है। 24 साल के एल्विश गुरुग्राम में रहते हैं।

कौन बना बिग बॉस ओटीटी 2 का रनर-अप?

'बिग बॉस ओटीटी 2' में शुरू से ही अपने गेम के चलते फैंस का दिल जीतने वाले अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) फर्स्ट रनर-अप बने। उनके साथ से ट्रॉफी छूट गई, लेकिन उन्होंने लाखों लोगों के दिल में जगह बनाई। सेकेंड रनर-अप बिहार की मनीषा रानी (Manisha Rani) रहीं।