विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss OTT 2: एल्विश यादव ने बाहर आते ही अभिषेक मल्हान पर किया पलटवार, खत्म हो जाएगी ब्रोमैनशिप?

By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
Published: Tue, 15 Aug 2023 09:39 AM (IST)

Bigg Boss OTT 2 बिग बॉस ओटीटी 2 खत्म हो चुका है और इस सीजन की ट्रॉफी वाइल्ड कार्ड एंट्री ...और पढ़ें

Bigg Boss Ott 2 - विनर एल्विश यादव ने अभिषेक मल्हान पर किया पलटवार/ Photo Credit- Instagram
Bigg Boss Ott 2 - विनर एल्विश यादव ने अभिषेक मल्हान पर किया पलटवार/ Photo Credit- Instagram

HighLights

  1. बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर बने एल्विश यादव
  2. बाहर आते ही एल्विश यादव ने अभिषेक मल्हान पर किया पलटवार
  3. खत्म हो जाएगी एल्विश-अभिषेक की दोस्ती?

नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss OTT 2 Elvish Yadav: बिग बॉस ओटीटी 2 का इतिहास बदल चुका है, क्योंकि पहली बार कोई वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट सलमान खान के शो की ट्रॉफी अपने घर लेकर गया है। बीती रात बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 का ग्रैंड फिनाले हुआ, जहां मनीषा रानी, एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली।

बिग बॉस ओटीटी 2 की ट्रॉफी के लिए इस फाइट में 26 साल के यूट्यूबर एल्विश यादव बाजी मार गए। बिग बॉस के घर में अभिषेक मल्हान की बातों को शांतिपूर्वक सुनने वाले एल्विश यादव ने बाहर आते ही उनपर पलटवार किया है और उन्होंने साथ ही ये भी बताया कि दोस्ती के नाम पर कैसे को-कंटेस्टेंट ने उनका दिल तोड़ा।

अभिषेक मल्हान पर एल्विश यादव ने किया पलटवार

बिग बॉस ओटीटी 2 की ट्रॉफी जीतने के बाद वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट Elvish Yadav मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने वोट्स देने वाले फैंस का शुक्रिया अदा किया, लेकिन अभिषेक की हरकत पर अपना गुस्सा व्यक्त करने से भी एल्विश खुद को नहीं रोक सके।

उन्होंने हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए अभिषेक मल्हान उर्फ फुकरा इंसान के बर्ताव पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा, "मैंने वह वीडियो देखी है। ये सुनना बहुत ही हर्टफुल है कि वाइल्ड कार्ड डिजर्विंग नहीं होता है। अगर डिजर्विंग नहीं होता तो फिर इस शो में होता ही नहीं। मैं इस शो में इसलिए नहीं आया था कि मैं इस शो को छोड़कर जाऊंगा, बल्कि कम्पीट करने आया था"।

View this post on Instagram

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

दोस्त के मुंह से ऐसी बातें बुरी लगती है- एल्विश यादव

एल्विश यादव ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, "ये बात उसके मुंह से आई। जब अपने दोस्त के मुंह से ऐसी चीजें आती हैं, तो सुनकर बुरा लगता है। लेकिन मैं अपनी जिंदगी में हमेशा चिल रहता हूं। कोई बात नहीं, बोल दिया तो बोल दिया।

एल्विश यादव ने ये भी कहा कि वह पहले ही सोच चुके थे कि वह बिग बॉस ओटीटी 2 की ट्रॉफी अभिषेक मल्हान के साथ शेयर करेंगे और ऐसा ही मंच पर देखने को भी मिला।

आपको बता दें कि गेम की शुरुआत में घर में एल्विश-अभिषेक के बीच ब्रोमैनशिप देखने को मिली थी, लेकिन गेम का अंत आते-आते जिस तरह का बर्ताव अभिषेक ने एल्विश के साथ किया, वह फैंस को रास नहीं आया।