विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bigg Boss 20: शुरू होगा बिग बॉस का असली खेल, टीवी से लेकर OTT तक, लाइव प्रीमियर देखें यहां

Published: Sun, 06 Sep 2026 12:47 PM (IST)

Bigg Boss 20 Premiere: सुपरस्टार सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 20 आज से टीवी और ओटीटी पर शुरू होने जा रहा है।

बिग बॉस सीजन 20 (फोटो क्रेडिट- एक्स)

बिग बॉस सीजन 20 (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. बिग बॉस का सीजन 20 आज से शुरू

  2. ओटीटी पर कहां देखें रियलिटी शो

  3. सलमान खान के शो में नजर आएंगे ये कंटेस्टेंट

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। छोटे पर्दे के सबसे कंट्रोवर्शियल शो के तौर पर बिग बॉस को जाना जाता है। सुपरस्टार सलमान खान का ये रियलिटी शो, जितना विवादित है, उससे कहीं अधिक लोकप्रिय भी माना जाता है। अगले चार महीने के लिए अब बिग बॉस असली खेल सीजन 20 के तहत शुरू होने जा रहा है। 

आज रात बिग बॉस 20 का प्रीमियर होगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि इसे आप लाइव टीवी से लेकर ओटीटी तक कहां देख और किस समय पर देख सकते हैं। साथ ही इस बार बिग बॉस के घर में कौन-कौन नजर आएगा। 

कब और कहां देखें बिग बॉस 20 का प्रीमियर 

होस्ट सलमान खान की अगुवाई में 6 सितंबर 2026 रविवार यानी आज से बिग बॉस सीजन 20 का आगाज किया जाएगा। इस रियलिटी शो की लाइव स्ट्रीमिंग को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर रात 9 बजे से देख सकते हैं। दूसरी तरफ टीवी चैनल कलर्स पर सलमान का ये रियलिटी शो रात 10:30 बजे से शुरू होगा। ऐसे में जो फैंस बिग बॉस 20 के प्रीमियर को देखने के लिए उत्साहित हैं, वह ओटीटी और टीवी इसका आनंद ले सकते हैं। 

bigg boss20

यह भी पढ़ें- 'बाप पे मत जाना...' Bigg Boss 20 के प्रीमियर पर सलमान खान ने मनोज तिवारी की बेटी को क्यों कहा ऐसा?

ये कंटेस्टेंट्स आएंगे नजर

आज रात बिग बॉस 20 के प्रीमियर के दौरान ये कन्फर्म हो जाएगा कि कौन-कौन से सदस्य बिग बॉस के घर में जाने वाले हैं। लेकिन इससे पहले कई कंटेस्टेंट्स ऐसे हैं, जिनके पहले से ही सामने आ चुके हैं, आइए जानते हैं कि बिग बॉस 20 के संभावित सदस्यों की लिस्ट में कौन-कौन शामिल है- 

bigg boss20

  • मैरी कॉम (Mary Kom)

  • माही विज (Mahhi Vij)

  • कनिका मान (Kanika Mann)

  • अमन गांधी (Aman Gandhi)

  • आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey)

  • ईशा रिखी (Isha Rekhi)

  • अरिश्फा खान (Arishfa Khan)

  • कुशल तंवर (Kushal Tanwar)

  • काजी तौकीर (Qazi Touqeer)

  • गीता बसरा (Geeta Basra)

  • रजत बेदी (Rajat Bedi)

  • रीति तिवारी (Riti Tiwari)

हालांकि, इन तमाम सदस्यों के आधिकारिक एलान की पुष्टि बिग बॉस 20 के प्रीमियर के दौरान आज रात को हो जाएगी।

बिग बॉस 20 में क्या है खास

इस बार के बिग बॉस में बहुत कुछ खास होने वाला है। बिग बॉस 20 के कई प्रोमो वीडियो में सलमान खान इस बात का खुलासा कर चुके हैं कि इस बार घर के सदस्यों को दो-दो लाइफलाइन मिलेंगी, जो उन्हें एविक्शन से बचाएंगी। अब ये फॉर्मूला किस तरह से काम करेगा, वो तो शो के शुरू होने के बाद ही पता चलेगा।

यह भी पढ़ें- 'ये तो 40 साल के लग रहे...' Salman Khan ने शुरू की Bigg Boss 20 की शूटिंग, एक्टर का लुक देख फैंस हुए हैरान