Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    एक नंबर के 'पलटू' निकले Gaurav Khanna? 50 लाख की प्राइज मनी को लेकर मारा ऐसा यू-टर्न; फैंस का चढ़ा पारा

    Updated: Fri, 13 Mar 2026 11:36 AM (IST)

    बिग बॉस सीजन 19 के विनर गौरव खन्ना ने हाल ही में एक व्लॉग में यह दावा किया था कि उन्हें अभी तक विनिंग अमाउंट 50 लाख रुपए नहीं मिले हैं। हालांकि, अब वह ...और पढ़ें

    गौरव खन्ना को मिल गई उनकी प्राइज मनी/ फोटो- Instagram

    गौरव खन्ना को मिल गई उनकी प्राइज मनी/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'बिग बॉस सीजन 19' के विनर गौरव खन्ना, जिन्होंने बीते दिनों यह दावा किया था कि उन्हें सलमान खान के शो से जीती हुई प्राइज मनी अभी तक नहीं मिली है, अब अपनी बात से पलटते नजर आ रहे हैं।

    हाल ही में 'अनुपमा' फेम एक्टर गौरव खन्ना ने एक खास बातचीत में इस बात को ज्यादा हाइप न करने की गुहार लगाई है और साथ ही यह क्लियर किया है कि उन्हें उनका पैसा मिल गया है।

    गौरव खन्ना ने 40 दिन पहले शूट किया था व्लॉग

    'टाइम्स नाउ' से खास बातचीत करते हुए गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) ने यह क्लियर किया कि प्राइज मनी को लेकर वायरल हो रहा वीडियो उन्होंने 40 दिन पहले बनाया था। गौरव ने कहा, "इस बात को बिना किसी कारण के बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है। यह 40 दिन पुराना व्लॉग है, जब मैं सर्दियों में अपने होमटाउन गया हुआ था। लेकिन यह वीडियो कुछ दिनों बाद अपलोड हुआ, तो लोगों को लगा कि यह कोई नई रिकॉर्डिंग है, जबकि ऐसा नहीं है।"

    यह भी पढ़ें- 3 महीने से Gaurav Khanna को नहीं मिली बिग बॉस से 50 लाख की प्राइज मनी, बोले- 'सच कहूं तो ये सब...'

    gauravkhannaofficial_1766041747_3790155341548560943_1538561521

    बिग बॉस 19 के विनर को मिल चुकी है प्राइज मनी

    गौरव खन्ना ने इंटरव्यू में यह भी क्लियर किया कि 'बिग बॉस 19' के मेकर्स की तरफ से उन्हें पूरा पैसा मिल चुका है। उन्होंने कहा,

    "टेलीविजन में इन चीजों में थोड़ा समय लगता है और यह बात मैंने अपने व्लॉग में बिना किसी पर आरोप लगाए क्लियर भी की थी। मुझे मेरी पूरी प्राइज मनी मिल चुकी है। इसलिए, अब इन बातों को तूल देना बंद करें।"

    gauravkhannaofficial_1765135182_3782550520813403720_1538561521

    दरअसल, कुछ समय पहले गौरव खन्ना के यूट्यूब चैनल पर उनका एक व्लॉग आया था, जिसमें उन्होंने एक फैन के सवाल का जवाब देते हुए कहा था, "वैसे सच बोलूं तो टाइम लगता है ये सब आने में। अभी तक पैसे नहीं मिले हैं, लेकिन मुझे यकीन है कि मिल जाएंगे क्योंकि यह पूरा एक प्रोसेस होता है। मुझे लगता है कि इन सब चीजों में 1-2 महीने लग जाते हैं। कंपनी की अपनी इंटरनल ऑडिट्स होती हैं। पैसे आ जाएंगे, ऐसा नहीं है कि नहीं आएंगे।" आपको बता दें कि गौरव खन्ना जब सीजन की ट्रॉफी जीते थे, तो फैंस दो हिस्सों में बंट गए थे। 

    यह भी पढ़ें- 'मेरी और उसकी उम्र में अंतर...'Gaurav Khanna संग डिवोर्स रूमर्स पर बोलीं पत्नी आकांक्षा चमोला