Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अपने बचपन के स्कूल पहुंचे गौरव खन्ना, बोले- कानपुर के जुझारूपन, जिद और जुनून ने बनाया Big Boss 19 का विजेता

    Updated: Wed, 28 Jan 2026 01:00 PM (GMT+05:30)

    बिग बॉस सीजन 19 के विजेता गौरव खन्ना का कानपुर में उनके स्कूल, सेठ आनंदराम जैपुरिया में अभिनंदन किया गया। उन्होंने बताया कि बिग बॉस में कई चुनौतियों क ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    HighLights

    1. बिग बॉस 19 विजेता गौरव खन्ना का कानपुर में अभिनंदन हुआ।

    2. जीत का श्रेय कानपुर के जुझारूपन और दृढ़ संकल्प को दिया।

    3. छात्रों को शिक्षा पूरी करने और हार न मानने की प्रेरणा दी।

    जागरण संवाददाता, कानपुर। बिग बॉस सीजन 19 के विजेता गौरव खन्ना के लिए इस सीजन को जीतना आसान नहीं था। बिग बॉस में लोगों ने उनको नीचे खींचना चाहा, बुराई की, ताने मारे, अपशब्द बोले लेकिन कानपुर के जुझारूपन, जिस और जुनून ने बिग बॉस का विजेता बनाया। यह बातें बुधवार को सेठ आनंदराम जैपुरिया स्कूल, कैंट में आयोजित अभिनंदन समारोह में प्रेसवार्ता में कहीं।

    वर्ष 2000 बैच के एलुमिनाई गौरव ने कहा लेकिन मैं यहीं साबित करना चाहता हूं कि जब आप अपने लक्ष्य को दृढ़ संकल्पित होकर पाने की कोशिश कर रहे होते हैं तो लोगों को आपको पीछे खींचना मुश्किल होता है। उन्होंने कहा कि मुझे फर्क नहीं पड़ा कि 15-16 लोग अंदर क्या बोल रहे हैं, उससे ज्यादा मेरे लिए बाहर कनेक्ट करना ज्यादा इंपार्टेंट था।

    जो लाखों करोड़ों लोग मुझे देख रहे हैं। मैं वह करने में सफल रहा। गौरव खन्ना ने कहा कि अंत भला तो सब भला यह सीखा है हमने स्कूल में। स्कूल में एक चीज और सीखी थी कि कभी भी हार मत मानो, अपनी मंजिल की तरफ बढ़ते रहो। वहीं मैं शो में करता रहा।

    स्कूल कभी भुला ही नहीं। स्कूल को लेकर यादों के बारे में कहा कि मैं स्कूल कभी भुला ही नहीं था। स्कूल हमेशा मेरे जहन में रहता है। मैंने बिग बॉस के अंदर भी स्कूल की बात की थी। जब मुझसे किसी शो में पूछा जाता है तो मैं गर्व महसूस करता हूं कि मैं ऐसे स्कूल में पढ़ा कि उसने मेरे प्रोफेशन में हेल्प की। 

    खबरें और भी

    WhatsApp Image 2026-01-28 at 12.46.39 PM

    जमकर ली सेल्फी

    अपने स्कूल आते ही गौरव के पुराने दिनों की यादें ताजा हो गईं। जैपुरिया शिक्षण समूह के डायरेक्टर हरीश संदूजा, प्रधानाचार्य गणेश कुमार तिवारी और जोंसा के अध्यक्ष संदीप महेंद्रा ने स्मृति चिन्ह व बुके देकर स्वागत किया। गौरव को अपने बीच पाकर उनके बैच के पूर्व छात्र स्कूल पहुंचे और उनके साथ जमकर सेल्फी ली और पुराने दिनों की बातों तो एक बार फिर से ताजा किया। इसके बाद वह हाल में आयोजित अभिनंदन समारोह में पहुंचे और वहां पर छात्रों को संबोधित किया। 

    फिल्मों में अश्लीलता नहीं होनी चाहिए

    ओटीटी फिल्मों में अश्लील कंटेंट पर गौरव बोले कि हर चीज के पहलू होते हैं। सामने वाला का नजरिया होता है वह उसको कैसे लेता है। सेंसर बोर्ड है। वहां पर समझदार लोग हैं। मेरा मानना है कि अश्लीलता होनी नहीं चाहिए, जैसा मेरा मानना है। 

    रिजल्ट हमारे हाथ में नहीं, प्रयास हमारे हाथ में

    उन्होंने बताया कि मैं एजुकेशन के लिए ही मुंबई गया था। मुुंबई एक मायानगरी है, वह जिसको अपने पास रखना चाहती, रखती है। मैं हमेशा से कहता हूं कि कानपुर मेरी जन्मभूमि और मुंबई मेरी कर्मभूमि है। मैं कानपुर में 21 साल रहा हूं। कानपुर के लोग जुझारु होते हैं। हमारे भीतर होता है कि कुछ करके दिखाना है। रिजल्ट हमारे हाथ में नहीं प्रयास हमारे हाथ में है। बच्चे एजुकेशन जरुर पूरी करें।

    यह भी पढ़ें- 'कच्चा बादाम' फेम अंजली अरोड़ा के बॉयफ्रेंड को मेरठ पुलिस ने किया अरेस्ट, कार पर लगा था पूर्व सांसद का फर्जी पास