विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिग बॉस का घर बना मैरिज ब्यूरो

By Edited By:
Updated: Tue, 03 Dec 2013 02:27 PM (IST)

मुंबई। आखिरकार बिग बॉस के प्रतियोगी कुशाल टंडन और गौहर खान ने खुले आम एक-दूसरे से प्यार का इजहार कर ही दिया है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब बिग बॉस के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। आखिरकार बिग बॉस के प्रतियोगी कुशाल टंडन और गौहर खान ने खुले आम एक-दूसरे से प्यार का इजहार कर ही दिया है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब बिग बॉस के घर में जोड़ियां बनी हैं, बल्कि इससे पहले सीजन में ऐसे ही कई रिश्ते बने, लेकिन बाहर आने के बाद वे खत्म भी हो गए। इस सीजन में भी ऐसा ही कुछ हो रहा है। ये सब देखकर लगता है जैसे बिग बॉस का घर मैरिज ब्यूरो बन गया है।

पढ़ें : बिग बॉस : सलमान हुए तंग, अगली बार नहीं बनेंगे होस्ट

जी हां बिग बॉस के एपिसोड में आखिरकार सलमान ने इन सबसे तंग आकर कहा कि ये बिग बॉस का घर नहीं रहा बल्कि मैरेज ब्यूरो बन गया है। उन्होंने घर वालों की खूब खिंचाई की। उन्होंने अफसोस जताया कि काश वे भी घर के अंदर होते तो उनकी भी अब तक जोड़ी बन जाती। कुशाल-गौहर के अलावा अरमान और तनीषा के बीच पनपते प्यार की खबर भी सबको है। ये सब देखकर सल्लू ने कहा कि इस घर में बहुत जोड़ियां बनती हैं। उन्होंने गौहर को लेकर एजाज को भी खूब चिढ़ाया।

गौरतलब है कि इतने दिनों से गौहर और कुशाल के बीच खिचड़ी पक रही थी, लेकिन आखिरकार कुशाल ने इस बात को स्वीकार लिया कि उन्हें जो चाहिए था वो बिग बॉस के घर में मिल गया। उनका इशारा कहीं न कहीं गौहर खान की ओर था। सलमान के पूछे जाने पर उन्होंने साफ कह दिया कि वे अपने जीवन का बाकी समय गौहर के साथ बिताना चाहते हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर