विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिग बॉस: सलमान हुए तंग, अगली बार नहीं बनेंगे होस्ट?

By Edited By:
Updated: Wed, 27 Nov 2013 01:52 PM (IST)

सलमान इन दिनों बिग बॉस के घर में रहने वाले लोगों से परेशान हो गए हैं। उनकी परेशानी इतनी बढ़ गई है कि उनके करीबी सूत्र बताते हैं कि सलमान अगले सीजन से बिग बॉग की होस्टिंग छोड़ सकते हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। सलमान इन दिनों बिग बॉस के घर में रहने वाले लोगों से परेशान हो गए हैं। उनकी परेशानी इतनी बढ़ गई है कि उनके करीबी सूत्र बताते हैं कि सलमान अगले सीजन से बिग बॉग की होस्टिंग छोड़ सकते हैं।

इस शनिवार को सलमान काफी खुश दिखाई दे रहे थे कि कुशाल टंडन से हुई उनकी बात ने सलमान का मूड खराब कर दिया। बिग बॉस के इस सीजन में कई बार ऐसा मौका आया है जब सलमान पर पक्षपात के आरोप लगे हैं।

पढ़ें : अगली बार बिग बॉस होस्ट नहीं करेंगे सलमान

घरवालों के झगड़ों से परेशान सलमान ने साफ-साफ कह दिया है कि वो कोई कम्प्लेंट बॉक्स नहीं हैं और घरवाले अपने झगड़े खुद सुलझाएं।

सूत्र ये भी बताते हैं कि सलमान इन दिनों अपनी फिल्मों की शूटिंग में बहुत बिजी हैं। बिग बॉस की होस्टिंग में उन्हें काफी मुश्किल हो रही है। बिग बॉस के घरवालों से परेशान और टाइम की कमी के चलते यह मुमकिन है कि सलमान अगले सीजन से बिग बॉस होस्ट ना करें।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर