Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'आकांक्षा को विलेन बनाने...', Gaurav Khanna पर बरसे ससुर, 'बच्चे' को लेकर बिगड़ा दोनों का रिश्ता?

    Updated: Mon, 29 Jun 2026 11:59 PM (IST)

    अलग होने की अनाउंसमेंट के बाद आकांक्षा चमोला के पिता ने गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) के बारे में एक कमेंट के जरिए गुस्सा निकाला है। ...और पढ़ें

    गौरव खन्ना और आकांक्षा के तलाक पर बोले पिता। फोटो क्रेडिट- एक्स

    गौरव खन्ना और आकांक्षा के तलाक पर बोले पिता। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। लॉक अप सीजन 2 में आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) ने रिवील किया कि वह और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) अलग हो रहे हैं। अब आकांक्षा के पिता का एक कमेंट वायरल हो रहा है जिसमें वह इशारों-इशारों में दोनों के अलग होने की वजह बता रहे हैं।

    दरअसल, फराह खान और रितेश देशमुख होस्टेड रियलिटी शो लॉक अप सीजन 2 (Lock Upp Season 2) के मंच पर आकांक्षा चमोला ने रिवील किया कि वह और गौरव खन्ना एक साल से अलग-अलग रह रहे हैं और दोनों का तलाक होने जा रहा है। इस खबर ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। एक तरफ उनके चाहने वालों का दिल टूट गया, वहीं दूसरी ओर कुछ लोग इसे पीआर स्टंट बता रहे थे।

    गौरव-आकांक्षा के रिश्ते पर बोले पिता

    हाल ही में आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना के बारे में किए गए एक पोस्ट पर आकांक्षा के पिता का कमेंट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मिड-डे के मुताबिक, इस पोस्ट में आकांक्षा के पिता ने अपनी बेटी को विलेन के तौर पर पेश किए जाने के लिए गौरव की क्लास लगाई है। उन्होंने कमेंट में लिखा-

    "मैं आकांक्षा का पिता हूं। उसने बिल्कुल सही कहा। वह मेरे यहां एक साल से रह रही है। वे एक-दूसरे को प्रोफेशनली तभी तक सपोर्ट करेंगे जब तक वे आधिकारिक तौर पर अलग नहीं हो जाते। गौरव के बारे में बस इतना ही कहूंगा कि वह एक बहुत अच्छे एक्टर हैं। वह उन्हें फाइनेंशियली और मोरल सपोर्ट नहीं दे पाए। उन्होंने बच्चे के बारे में बात न करने का भरोसा तोड़ा लेकिन जानबूझकर ऐसा किया और लोगों की सहानुभूति हासिल की। मीडिया में आकांक्षा को विलेन के तौर पर पेश करना उनकी प्लानिंग थी।"

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'दुखी ही रहना...', Gaurav Khanna की पत्नी आकांक्षा चमोला ने श्री श्री रवि शंकर से ट्रोलिंग को लेकर मांगी सलाह

    Akanksha Chamola Father

    गौरव ने बिग बॉस में की थी बच्चे की बात

    बता दें कि गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला की शादी को 10 साल हो गए हैं। बिग बॉस 19 के घर में गौरव ने इच्छा जताई थी कि वह पिता बनना चाहते हैं, लेकिन उनकी पत्नी अभी तैयार नहीं हैं और वह उन्हें इसके लिए प्रेशराइज नहीं कर रहे हैं। इसके लिए एक्ट्रेस को काफी ट्रोलिंग भी सहनी पड़ी थी। खैर, सेपरेशन की असली वजह न ही आकांक्षा ने बताई है और ना ही गौरव खन्ना ने इस बारे में कोई रिएक्शन दिया है।

    यह भी पढ़ें- शादी के 10 साल बाद Gaurav Khanna और आकांक्षा का होने जा रहा तलाक, 'लॉक अप 2' में एक्ट्रेस ने किया खुलासा