Sapne Vs Everyone 2 Review: इमोशन्स, स्ट्रगल और ड्रामा का डोज है TVF की नई सीरीज, क्या सपनों की जंग जीत लेंगे दो दोस्त?
Sapne Vs Everyone का सीजन 2 प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा है, यहां पढ़ें सीरीज का रिव्यू- ...और पढ़ें
-1777575231202_m.webp)
'सपने वर्सेज एवरीवन सीजन 2' रिव्यू

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एकता गुप्ता, नई दिल्ली। सपने हम सब देखते हैं, लेकिन कुछ ही लोग होते हैं जो अपने सपने को पूरा करने के पीछे भागते हैं। हालांकि सपनों को देखना तो आसान है लेकिन जब इन ख्वाबों को लेकर असलियत के समंदर में डूबकी लगाते हैं तब असल में आंखें खुलती हैं। क्योंकि इन सपनों देखना और उनकी मंजिल तक पहुंचने के बीच का रास्ता उतना आसान नहीं है जितना लगता है। खासकर उन रास्तों पर जहां सफलता की 100% गारंटी नहीं है।
सपनों और हकीकत के बीच बने बने इस ताने-बाने को लेकर ही एक नई सीरीज आई है जिसका नाम है सपने वर्सेज एवरीवन सीजन 2 । जैसा कि नाम से ही जाहिर है सपनों के सामने कई चीजें बाधा बन सकती हैं जिनमें कई बार अपने लोग भी होते हैं वहीं कई बार खुद के अंदर की जंग भी एक बड़ा कांटा बन सकती है।
-1777576824551.jpg)
क्या है सीरीज की कहानी?
'सपने वर्सेज एवरीवन 2' (Sapne Vs Everyone 2) की कहानी पहले ही सीजन को आगे बढ़ाती है। ये दो दोस्तों की कहानी है जो अपने-अपने सपने लेकर जिंदगी की शुरुआत करते हैं। एक (प्रशांत-Paramveer singh Cheema) जिसे एक्टिंग की दुनिया में अपनी मंजिल ढूंढनी है जहां वह सिनेमा की बाहरी दुनिया से लड़ने के साथ-साथ अपने अंदर के इंसान भी लड़ता है जो अपनी मंजिल को बेइंतहा पाना चाहता है।
-1777575696359.jpg)
यह भी पढ़ें- Matka King Review: क्राइम ड्रामा में 'मटका किंग' बनकर छाए Vijay Varma, असल कहानी से कितना न्याय कर पाई सीरीज?
वहीं दूसरा (जिम्मी- Ambrish Verma)) रियल स्टेट का बाद बादशाह बनना चाहता है लेकिन उसकी लड़ाई अपनों से है जो उसे सफल नहीं देखना नहीं चाहते। सीरीज में प्रशांत और जिम्मी की कहानी पैरेलल चलती है, जहां एक और प्रशांत थिएटर करते-करते मुंबई जाकर एक एक्टर बनने का सपना देखता है वहीं जिम्मी अपने ही मामा के खिलाफ मार्केट में उतरकर रियल स्टेट के साथ-साथ राजनीति में भी अपना सिक्का जमाना चाहता है।
खबरें और भी
क्या फिल्म इंडस्ट्री की पॉलिटिक्स के बीच प्रशांत अपना सपना पूरा कर पाता है या फिर अपने सपने को छोड़कर नॉर्मल लाइफ में वापस मुड़ जाता है? क्या जिम्मी सपने वर्सेज अपने के बैटल से निकल जाता है या उसे अपनों के सामने अपने सपनों की बलि देनी पड़ती है? इन सवालों के जवाब सीरीज देखने के बाद ही मिलेंगे।
सपने वर्सेज इवरीवन रिव्यू (Sapne Vs Everyone Review)
TVF सीरीज अपनी अलग और यूनिक स्टोरी आइडिया के लिए जाना जाता है। कहानी आम जिंदगी की होती है। एक इंसान जो सपना देखता है और उस सपने के पीछे बेतहाशा भागता है लेकिन इस बीच उसके आस पास परिवार, लोग, सिस्टम, समाज कई सवाल खड़े कर देता है। यह सीरीज भी कुछ इस तरह की ही है- जहां एक और प्रशांत की दुनिया एकदम रियलिस्टिक लगती है वहीं जिम्मी की कहानी में थोड़ा ड्रामा भी मिक्स है।
-1777575727382.jpg)
प्रशांत के रूप में परमवीर चीमा और जिम्मी के रूप में अंबरीश वर्मा ने बेहतरीन काम किया है, एक्टिंग रियलिस्टिक और प्रभावशाली है। वहीं सपोर्टिंग कैरेक्टर ने भी बखूबी अपना काम किया है। खासकर विजयंत कोहली का रोल दमदार है। वहीं नवीन कौशिक (Naveen Kaushik) का कैमियो टीवीएफ के फैंस के लिए एक तोहफा है। जहां एक और प्रशांत की कहानी में बेबसी, ईमानदारी और जुझारूपन दिखता है वहीं जिम्मी की कहानी दिल को तोड़ती भी है लेकिन उसका स्वैग उसकी भरपाई भी कर देता है।
-1777575743985.jpg)
डायरेक्शन, स्टोरीटेलिंग और म्यूजिक का काम सीरीज में बढ़िया तरीके से किया गया है। वहीं कहानी की लिखावट भी शानदार है, खासकर सीरीज में दो कहानिया पैरेलल दिखाते हुए भी उसका फ्लो बांधे रखना एक मुश्किल काम है लेकिन डायरेक्टर ने इसे बखूबी किया है।
क्या है कमी?
प्रशांत की स्टोरी के द्वारा सिनेमा जगत की पोल खोली गई है, चमक-धमक से भरी इस इंडस्ट्री के अंदर एक आउटसाइडर को कितना स्ट्रगल करना पड़ता है इसे दिखाया गया है। हालांकि शुरुआत में फ्लो आने के बाद कहानी थोड़ी सी भटकती है, जबरदस्ती चीजें खींची हुई नजर आती है, जैसे उसकी लव स्टोरी।
-1777575763683.jpg)
यही चीज जिम्मी की कहानी में भी नजर आती है, कुछ सीन जो सीरीज में नजरअंदाज किए जा सकते थे जिन्हें बेवजह खींचा जाता है जिससे एपिसोड थोड़े लंबे लगते हैं और स्टोरीटेलिंग थोड़ी धीमी।
देखें या नहीं?
अगर आप TVF (The Viral Fever) कहानियों के फैन हैं, जिनमें चीजें बारीकी और गहराई से दिखाई जाती है, तो यहसीरीज देखने लायक है।
यह भी पढ़ें- Kara X Review: एक्टिंग के 'किंग' ने हिला दिया पूरा साउथ, 'कारा' में Dhanush का दिखा अब तक का सबसे खूंखार रूप