Kara X Review: एक्टिंग के 'किंग' ने हिला दिया पूरा साउथ, 'कारा' में Dhanush का दिखा अब तक का सबसे खूंखार रूप
Kara Review: धनुष की नई फिल्म 'कारा' को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है, जिसे उनके करियर की अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्म बताया जा रहा है। ...और पढ़ें

धनुष की कारा को लेकर दर्शकों ने दिया रिव्यू (फोटो क्रेडिट- एक्स)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक अपनी एक्टिंग से हर किसी का दिल जीतने वाले धनुष अब अपनी नई फिल्म के साथ आ गए हैं। फिल्म का नाम है कारा, जिसको लेकर पिछले काफी दिनों से चर्चा की जा रही थी। फिल्म की रिलीज के बाद ही अब इसके रिव्यू आने शुरू हो गए हैं और लोगों ने इस फिल्म को धनुष के करियर की अबतक की सबसे बेस्ट फिल्म बता दिया है।
दर्शकों को पसंद आई 'कारा'
धनुष (Dhanush) एक्टिंग के किंग हैं, ये बात सभी को पता है। अपने हर किरदार में धनुष जान फूंक देते हैं। 30 अप्रैल को धनुष की कारा रिलीज (Kara Movie) हो गई है और सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर जबरदस्त चर्चा चल रही है। एक्स पर और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लोगों ने कारा को लेकर काफी शानदार रिव्यू दिए हैं।
यह भी पढ़ें- Ginny Weds Sunny 2 Review: इंटरवल के बाद फिल्म की निकली जान, कमजोर कहानी के बोझ तले दबी सफल फ्रेंचाइजी
फिल्म (Kara Review) की तारीफें करते हुए लोग थक नहीं रहे हैं। एक एक्स यूजर ने लिखा कि, फिल्म बहुत कमाल है। इस थ्रिलर फिल्म को देखने के बाद बहुत मजा आया।
वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि फिल्म का फर्स्ट हाफ बहुत शानदार है। हालांकि दूसरे हाफ में कहानी थोड़ी सी इधर-उधर गई, लेकिन धनुष का काम जबरदस्त रहा है। इसके अलावा और एक यूजर ने लिखा कि, धनुष ने करियर की बेस्ट एक्टिंग इस फिल्म में की है।
क्या है कारा की कहानी?
आपको बता दें कि कारा Rural Crime Drama फिल्म है जिसकी कहानी, 1991 के दौर की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जहां कहानी रामनाथपुरम में चलती है। फिल्म में उस दौर के ईराक-अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध को दिखाया गया है। ईंधन संकट (Fuel Crisis) से लेकर फिल्म में बाकी के तनावपूर्ण हालातों को दर्शाया गया है।
खबरें और भी
हालांकि इस बीच धनुष की कहानी इससे कैसे जुड़ती है, इसके लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी। फिल्म में धनुष ने करासामी उर्फ कारा का किरदार निभाया है। फिल्म में धनुष के किरदार की जमकर तारीफें की जा रही हैं। वहीं फिल्म के डायरेक्टर विग्नेश को खूब सराहा जा रहा है।
आपको बता दें कि फिल्म कारा को विग्नेश राजा (Vignesh Raja) ने डायरेक्ट किया है। इसके अलावा GV Prakash Kumar ने फिल्म का संगीत दिया है। विग्नेश के डायरेक्शन में बनी फिल्म कारा में धनुष के साथ-साथ ममिता बैजू (Mamitha Baiju), केएस रविकुमार, जयराम, करुणास समेत कई स्टार्स नजर आए हैं। इस हीस्ट एक्शन थ्रिलर फिल्म को तमिल भाषा में रिलीज किया गया है।