Asha Bhosle का वो सीक्रेट मसाला... उंगलिया चाटते रह गए Tom Cruise; हॉलीवुड भी था 'ताई' की रेसिपी का फैन
Asha Bhosle के रेस्टोरेंट के चिकन टिक्का मसाला करी के हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज भी दीवाने हो गए थे। ...और पढ़ें
-1776081844718_m.webp)
टॉम क्रूज भी गए थे आशा ताई के रेस्टोरेंट

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 92 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाली दिग्गज गायिका आशा भोसले (Asha Bhosle) अपने पीछे महान संगीत विरासत छोड़कर गई हैं। उनकी विरासत उन 12,000 से भी ज़्यादा गानों से कहीं आगे तक फैली है, जिन्हें उन्होंने अपने 80 साल से भी लंबे करियर के दौरान अलग-अलग भाषाओं में रिकॉर्ड किया।
विदेशों तक फैला है 'ताई' का कारोबार
अपने संगीत करियर के अलावा, आशा (Asha Bhosle) एक सफल उद्यमी भी थीं; उन्होंने 'आशाज' (Ashas) नाम से एक ग्लोबल रेस्टोरेंट चेन चलाई, जिसके 14 आउटलेट दो अलग-अलग महाद्वीपों में फैले हुए थे। इस रेस्टोरेंट चेन की शुरुआत दरअसल खाना पकाने के उनके अपने शौक से हुई थी।
यह भी पढ़ें- Asha Bhosle को अंतिम विदाई देकर फूट-फूटकर रोए Sachin Tendulkar, ब्रेट ली भी हुए दुखी - Video
रेस्टोरेंट में भेजा घर का गरम मसाला
उन्होंने इस आउटलेट की शुरुआत साल 2002 में हुई थी, जिसका पहला आउटलेट दुबई के वाफी मॉल में खुला था। गायिका ने किचन में गहरी दिलचस्पी ली; उन्होंने रेसिपीज दीं और अपने परिवार का खास 'गरम मसाला' भी उपलब्ध कराया, जिसे उनके गृह नगर मुंबई में ही पीसा जाता था। खाना पकाने के प्रति उनका झुकाव बचपन से ही था, जब वे अपने पिता की थिएटर मंडली के साथ बड़े पैमाने पर यात्रा किया करती थीं। उन्हें पूरी मंडली के साथ एक साथ बैठकर भोजन करना विशेष रूप से पसंद था।
-1776082170936.jpg)
टॉम क्रूज ने भी चखा था स्वाद
हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज (Tom Cruise) का अचानक किसी रेस्टोरेंट में आ जाना कोई रोज की बात नहीं है, लेकिन आशा के बर्मिंघम रेस्टोरेंट में ठीक यही हुआ। इस घटना ने डिनर सर्विस को इस ब्रांड के इतिहास के सबसे ज्यादा चर्चित सेलिब्रेटी मूमेंट में से एक बना दिया।
खबरें और भी
It was an absolute pleasure to welcome Tom Cruise to Asha's Birmingham yesterday evening 🌟
— Asha's (@Ashas_UK) August 22, 2021
Tom ordered our famous Chicken Tikka Masala and enjoyed it so much that as soon as he had finished, he ordered it all over again - The greatest compliment 😋 pic.twitter.com/gemd7QJUEg
टॉम साल 2021 में डायरेक्टर क्रिस्टोफर मैकक्वेरी और फिल्म 'मिशन: इम्पॉसिबल – डेड रेकनिंग पार्ट वन' की टीम के कुछ सदस्यों के साथ यहां आए थे। खबरों के मुताबिक, उन्होंने चिकन टिक्का मसाला करी ऑर्डर की थी और उन्हें यह इतनी पसंद आई कि उन्होंने एक और प्लेट ऑर्डर कर दी। रेस्टोरेंट द्वारा सोशल मीडिया पर इस घटना को शेयर किए जाने के बाद यह पल तेजी से ऑनलाइन वायरल हो गया, जिसके बाद इसे 'टू टिक्का टॉम' का टैग दिया गया।
आशा भोसले ने अपनी आवाज से 12000 गानों को संवारा है और आज उनके चले जाने के बाजवूद उनकी आवाज के साथ वे हमारे दिलों में जिंदा रहेंगी। संगीत के अलावा उनका प्यार था कुकिंग, जिसे लेकर भी उन्होंने देश-विदेशों में आउटलेट्स बनाए। आज उनका ये कारोबार भारत से लेकर दुबई तक फैला हुआ है।