Asha Bhosle को अंतिम विदाई देकर फूट-फूटकर रोए Sachin Tendulkar, ब्रेट ली भी हुए दुखी - Video
मशहूर गायिका आशा भोसले ने रविवार को मुंबई में अंतिम सांस ली। उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए सचिन तेंदुलकर पहुंचे और वे रोते हुए दिखाई दिए। तो वहीं ब्र ...और पढ़ें
HighLights
आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन
सचिन तेंदुलकर की आंखें हुईं नम
ब्रेट ली ने भी आशा भोसले को किया याद
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा की दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार को मुंबई में निधन हो गया। उनके निधन के बाद पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर सोमवार को उनके घर अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे। इस दौरान तेंदुलकर की आंखें नम हो गईं। इस दौरान उनकी पत्नी अंजली भी मौजूद रहीं। तेंदुलकर ने आखिरी श्रद्धांजलि देते हुए उनकी पोती जनाई भोसले को सांत्वना दी।
बता दें कि आशा भोसले ने 92 सालों की उम्र में अंतिम सांस ली। उन्हें शनिवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें सीने में संक्रमण की शिकायत हुई थी। सोमवार को मशहूर गायिका को राजकीय सम्मान दिया गया और उनका अंतिम संस्कार शिवाजी पार्क में होने वाला है। उनकी निधन से तेंदुलकर दुखी दिखे, जबकि पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने उन्हें याद किया।
सचिन तेंदुलकर ने दी सांत्वना
आशा भोसले को अंतिम विदाई देने के लिए तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजली के साथ उनके घर पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आशा की पोती जनाई भोसले को गले लगाकर उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान पूर्व महान बल्लेबाजी की आंखें नम थीं और वे रोते हुए दिखाई दिए। तेंदुलकर के अलावा भी तमाम हस्तियां वहां पर मौजूद थीं, जिसमें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी शामिल थे।
ब्रेट ली ने भी आशा भोसले को किया याद
दिग्गज तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने भी आशा भोसले को याद किया। उन्होंने उनकी याद में अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "मुझे आशा भोसले के साथ 2006 में 'यू आर द वन फॉर मी' लिखने और रिकॉर्ड करने का मौका मिला था। ये ऐसी बात है, जो मुझे हमेशा याद रहेगी और मैं इसके लिए आभारी रहूंगा। मेरे मन में जो बात सबसे अधिक बसी, वो सिर्फ उनकी असाधरण प्रतिभा नहीं बल्कि उनकी दयालुता और विनम्रता थी।"
खबरें और भी
पूर्व गेंदबाज ने आगे लिखा, "जिस इंसान ने अपने जीवन में इतनी ऊंचाइयां हासिल की हों, वो सभी के साथ गर्मजोशी और उदारता के साथ पेश आती थी। ऐसे मुश्किल समय में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं। मैं खुद को बहुत भाग्यशाली समझता हूं कि इतनी खास इंसान के साथ मुझे कुछ पल बिताने का मौका मिला। इसमें कोई शक नहीं है कि उनकी विरासत आने वाली कई पीढ़ियों तक जिंदा रहेंगी।"
VIDEO | Mumbai: Sachin Tendulkar gets emotional as he arrives to pay tribute to legendary singer Asha Bhosle at her residence in Grande, Lower Parel.
— Press Trust of India (@PTI_News) April 13, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/lLA2qis5Nq