Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मार्शल आर्ट्स के उस्ताद Chuck Norris का निधन, याद कर नम हुई अक्षय कुमार की आंखें; लिखा इमोशनल पोस्ट

    Updated: Sat, 21 Mar 2026 09:51 AM (GMT+05:30)

    मार्शल आर्ट के दिग्गज चक नॉरिस का 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया। परिवार ने सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि की। अक्षय कुमार ने उन्हें याद करते हुए एक भावुक ...और पढ़ें

    चक नॉरिस का 86 साल की उम्र में निधन (फोटो-इंस्टाग्राम)

    चक नॉरिस का 86 साल की उम्र में निधन (फोटो-इंस्टाग्राम)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मार्शल आर्ट के दिग्गज और एक्शन फिल्मों के बादशाह चक नॉरिस (Chuck Norris) का 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। पूरी दुनिया इस समय इस महान कलाकार के जाने का शोक मना रही है। पर्दे पर अपने दमदार किरदारों और अविश्वसनीय जीवन रक्षा कौशल के लिए मशहूर नॉरिस स्ट्रेंथ के एक ग्लोबल सिंबल बन गए थे।

    परिवार ने सोशल मीडिया के जरिए दी जानकारी

    परिवार ने सोशल मीडिया पर जारी एक बयान के जरिए इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा- 'हालांकि हम परिस्थितियों को गोपनीय रखना चाहते हैं, कृपया जान लें कि वे अपने परिवार से घिरे हुए थे और शांति में थे।' उनका निधन कैसे हुआ इस बारे में कोई जानकारी नहीं है परिवार ने इसे मेडिकल इमरजेंसी बताया। वहीं सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

    Norrris

    यह भी पढ़ें- Oscars 2026 की ऑफ्टर पार्टी में लड़खड़ाया Kim Kardarshian का पैर, झाड़ी में गिरते-गिरते बचीं एक्ट्रेस

    अक्षय कुमार हुए इमोशनल

    अभिनेता अक्षय कुमार ने भी चक नॉरिस को याद करते हुए एक पोस्ट किया। उन्होंने लिखा - 'एक मार्शल आर्टिस्ट के रूप में बड़े होते हुए, चक नॉरिस को 'वे ऑफ द ड्रैगन', 'मिसिंग इन एक्शन' और कई फिल्मों में देखना सिर्फ मनोरंजन नहीं था... बल्कि शिक्षा थी। अनुशासन, ताकत और पर्दे पर उनका कंट्रोल, मेरे साथ हमेशा रहेगा। उस प्रेरणा के लिए आभारी हूं जिसने मेरे व्यक्तित्व के एक हिस्से को आकार दिया।'

    कई टीवी सीरीज में भी काम कर चुके हैं नॉरिस

    बता दें कि अक्षय कुमार भी एक्टर बनने से पहले एक मार्शल आर्टिस्ट थे। इसी वजह से उन्हें इंडस्ट्री में खिलाड़ी कुमार के नाम से जाना जाता है। चक नॉरिस ने भी फिल्मों और टीवी से पहले मार्शल आर्ट्स में अपार सफलता हासिल की थी। वे छह बार विश्व प्रोफेशनल मिडिलवेट कराटे चैंपियन बने। उन्होंने कराटे की अपनी कोरियाई मूल की अमेरिकी शैली बनाई। उन्होंने यूनाइटेड फाइटिंग आर्ट्स फेडरेशन की भी स्थापना की, जिसने दुनिया भर में 3,300 से अधिक चक नॉरिस सिस्टम ब्लैक बेल्ट प्रदान किए हैं।

    इसके अलावा उन्होंने वॉकर, टेक्सास रेंजर जैसी टीवी सीरीज में काम किया जो नौ सीजन तक चलीं। उन्हें 6 बार वर्ल्ड प्रोफेशनल मिडिलवेट कराटे चैंपियन के खिताब से नवाजा जा चुका है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Tsutomu Shibayama Died: नहीं रहा कार्टून की दुनिया का असली जादूगर, Doraemon डायरेक्टर का हुआ निधन