Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Tsutomu Shibayama Died: नहीं रहा कार्टून की दुनिया का असली जादूगर, Doraemon डायरेक्टर का हुआ निधन

    Updated: Thu, 19 Mar 2026 01:41 PM (IST)

    Tsutomu Shibayama Death: मशहूर कार्टून शो डोरेमॉन के डायरेक्टर त्सुतोमु शिबायामा का 84 साल की उम्र में निधन हो गया है। ...और पढ़ें

    त्सुतोमु शिबायामा की हुई मौत (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    त्सुतोमु शिबायामा की हुई मौत (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. 84 साल की उम्र में त्सुतोमु शिबायामा का निधन

    2. एनीमे डोरेमॉन कार्टून के थे डायरेक्टर

    3. इस बीमारी के चलते दुनिया को कहा अलविदा

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जापानी फिल्म इंडस्ट्री से इस वक्त एक बेहद बुरी खबर सामने आ रही है। मशहूर फिल्ममेकर त्सुतोमु शिबायामा का निधन हो गया है। डोरेमॉन जैसे कल्ट कार्टून शो को बनाने वाले शिबायामा ने 84 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।

    त्सुतोमु शिबायामा की मौत के बाद फिल्म जगत में शोक की लहर छाई हुई है और हर कोई एनीमे की दुनिया के इस दिग्गज को श्रद्धांजलि दे रहा है। आइए जानते हैं कि किस वजह से शिबायामा का देहांत हुआ है। 

    नहीं रहे त्सुतोमु शिबायामा

    त्सुतोमु शिबायामा की निधन की जानकारी वेब साइट जापानी एनीमेशन स्टूडियो एशिया डो एनीमेशन वर्क्स पर दी गई है। जिसमें बताया गया है- हमारे एक्स सीईओ त्सुतोमु शिबायामा का देहांत बीते 6 मार्च को हो गया है। 20 से ज्यादा साल तक टीवी एनीमेशन डोरेमॉन के जरिए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने वाले शिबायामा के योगदान को कभी नहीं भूला जा सकता। उनके सम्मान में ये दुखद समाचार आप सब तक पहुंचाना पड़ रहा है। 

    यह भी पढ़ें- लौट आया असली योद्धा, 44 साल बाद पर्दे पर फिर से 'किंग कॉनन' बनेंगे Arnold Schwarzenegger

    Tsutomu Shibayama (2)

    मालूम हो कि त्सुतोमु शिबायामा फेंफड़ों के कैंसर की वजह से काफी समय से परेशान चल रहे थे। लगातार इलाज के बाद भी उनकी हालत में कोई सुधार देखने को नहीं मिला और उन्होंने 84 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली। त्सुतोमु शिबायामा की मौत सोशल मीडिया पर तमाम फैंस शोक जता रहे हैं। 

    खबरें और भी

    Tsutomu Shibayama

    गौर किया जाए त्सुतोमु शिबायामा के फिल्ममेकिंग करियर की तरफ तो 1963 में टोई एनिमेशन के जरिए अपने करियर का आगाज किया था। इसके बाद उन्होंने साल 19784 से लेकर 2005 तक डोरेमॉन कार्टून सीरीज को बतौर निर्देशक तैयार किया है और दर्शकों को दिलों को जीता। इसके द्वारा आपको नोबिता और सुजुका जैसे लोकप्रिय एनीमे कैरेक्टर से मिलने का मौका मिला।

    फादर ऑफ नेशनल एनीमेशन

    एनीमेशन की दुनिया में शानदार योगदान के लिए त्सुतोमु शिबायामा को फॉदर ऑफ नेशनल एनीमेशन के उपाधि से नवाजा गया था। यही कारण था जो उन्हें कार्टून की दुनिया का किंग कहा जाता था। मालूम हो कि त्सुतोमु शिबायामा ने अपने फिल्ममेकिंग करियर में 22 से ज्यादा जापानी मूवीज का निर्देशन भी किया था।

    यह भी पढ़ें- Spider-Man Brand New Day Trailer: दुनिया बचाने लौट आया स्पाइडर-मैन, Tom Holland की फिल्म का धांसू ट्रेलर आउट