Sunny Deol को मिलेगी टक्कर, 'ढाई किलो' के हाथ का जादू फीका करने आई Horror फिल्म, रोंगटे खड़े कर देगा ट्रेलर
अगस्त में Sunny Deol की लाहौर 1947 को टक्कर देने एक सुपरैचुरल हॉरर थ्रिलर थिएटर्स में आ रही है, जिसका ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। ...और पढ़ें
-1776172933526_m.webp)
लाहौर 1947 को टक्कर देने आ रही हॉरर फिल्म

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अगस्त 2026 में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों की जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी। इस महीने में सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म लाहौर 1947 रिलीज होने जा रही है वहीं अब इस फिल्म को टक्कर देने के लिए एक हॉलीवुड सुपरनैचुरल हॉरर थ्रिलर (Supernatural Horror Thriller) तैयार है। जिसका ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।
रोंगटे खड़े कर देगा फिल्म का ट्रेलर
Sony Pictures ने लास वेगास में एक रोंगटे खड़े कर देने वाला सरप्राइज दिया। उन्होंने अपनी लंबे समय से चल रही हॉरर फ्रैंचाइजी के छठे चैप्टर, Insidious: Out of the Further (इनसाइडियस: आउट ऑफ द फर्दर) का पहला ट्रेलर रिलीज किया। इस फिल्म में जबरदस्त डर और एक दिलचस्प सुपरनैचुरल कहानी का वादा किया गया है। यह फिल्म भारत में 21 अगस्त को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें- Asha Bhosle के निधन पर गम में डूबा हॉलीवुड, इन सुपरस्टार ने जताया शोक
सनी पाजी को मिलेगी टक्कर
इस सफल हॉलीवुड फ्रैंचाइजी की फिल्म को हिंदी समेत तमिल और तेलुगु जैसी भारतीय भाषाओं में भी रिलीज किया जा रहा है। जिससे इसके बॉक्स ऑफिस पर अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। अगर ऐसा हुआ तो सनी देओल (Sunny Deol) की लाहौर 1947 को बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर कड़ी टक्कर मिल सकती है। लाहौर 1947 (Lahore 1947) को 13 अगस्त 2026 के लिए शेड्यूल किया गया है।
-1776173054858.jpg)
क्या है फिल्म की कहानी?
Insidious: Out of the Further में, Amelia Eve (एमलिया इव) ने एक यंग मदर का किरदार निभाया है। एक युवा मां जो अपनी बेटी को उसी घर में पाल-पोस रही है जहां वह खुद बड़ी हुई थी। उसे पता चलता है कि वह 'The Further' में जा सकती है- जो Insidious यूनिवर्स के केंद्र में स्थित, भटकी हुई आत्माओं का एक बीच का लोक है।
खबरें और भी
-1776173127880.jpg)
जब कोई बुरी ताकत उसका पीछा करने लगती है, तो उसे अपनी एक ऐसी क्षमता का पता चलता है जो सब कुछ बदल देती है: वह न सिर्फ 'The Further' में प्रवेश कर सकती है, बल्कि वहां रहने वाली चीजों को असल दुनिया में भी वापस ला सकती है। जैसे ही उन राक्षसों को उसकी इस शक्ति का पता चलता है, हमारी दुनिया उनके लिए एक खेल का मैदान बन जाती है।
Insidious फ्रैंचाइजी के बारे में
2010 में अपनी शुरुआत के बाद से, Insidious अब तक की सबसे लंबे समय तक चलने वाली और सफल हॉरर सीरीज (Horror Series) में से एक बन गई है, जिसने दुनिया भर में 740 मिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई की है। जैकब चेस द्वारा निर्देशित इश फिल्म को भारत में 21 अगस्त, 2026 को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।