Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कोई मिल गया... की कॉपी निकली Project Hail Mary, हॉलीवुड की पीक डिटेलिंग की पकड़ी गई चोरी

    Updated: Tue, 14 Apr 2026 03:09 PM (IST)

    हॉलीवुड सुपरस्टार रयान गोस्लिंग स्टारर फिल्म प्रोजेक्ट हेल मैरी और कोई मिल गया की समानता का मामला इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। ...और पढ़ें

    प्रोजेक्ट हेल मैरी और कोई मिल गया (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

    प्रोजेक्ट हेल मैरी और कोई मिल गया (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

    HighLights

    1. प्रोजेक्ट हेल मैरी के सीन्स निकले कॉपी

    2. कोई मिल गया से जुड़ रहा है नाम

    3. कमाई में अव्वल निकलीं प्रोजेक्ट हेल मैरी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस साल कमाई के मामले में धुरंधर द रिवेंज के बाद अगर किसी दूसरी फिल्म का नाम चर्चा में रहा है तो वह हॉलीवुड फिल्म प्रोजेक्ट हेल मैरी है। सुपरस्टार रयान गोस्लिंग स्टारर इस साइंस फिक्शन मूवी को लेकर सुर्खियां काफी तेज हैं और अपनी शानदार कहानी के दम प्रोजेक्ट हेल मैरी दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। 

    लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर प्रोजेक्ट हेल मैरी और कोई मिल गया की तुलना होने लगी है। हॉलीवुड फिल्म पर सीन्स कॉपी करने के आरोप भी लग रहे हैं।

    कॉपी निकले प्रोजेक्ट हेल मैरी के सीन्स

    हॉलीवुड फिल्म प्रोजेक्ट हेल मैरी और कोई मिल गया दोनों एक ही जॉनर की मूवीज हैं। 2003 में आई सुपरस्टार ऋतिक रोशन की इस मूवी में एक एलियन के धरती पर आने की कहानी को दिखाया गया था, ठीक ऐसा ही स्टोरी प्लॉट आपको रयान गोस्लिंग स्टारर प्रोजेक्ट हेल मैरी में देखने को मिलेगा। 

     

    यह भी पढ़ें- 3 दिन में 1300 करोड़... Dhurandhar 2 छोड़िए, इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बजाया डंका, कर रही ताबड़तोड़ कमाई

    project hail mary (1)

    इस बीच मल्टीप्लेक्स पीवीआर सिनेमा ने अपने ऑफिशियल फेसबुक पेज पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें प्रोजेक्ट हेल मैरी और कोई मिल गया के मिलते-जुलते दृश्यों को शामिल किया गया है। इस वीडियो को देखकर आपको ये यकीन हो जाएगा कि हॉलीवुड मूवी के कई सारे सीन्स ऋतिक की फिल्म से मेल खाते हैं। 

    हालांकि, ऋतिक रोशन को इस मामले से कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने प्रोजेक्ट हेल मैरी मूवी को खुलकर सपोर्ट किया है और एक जैसी स्टोरी कॉन्सेप्ट को लेकर खुशी जाहिर की है। इसके लिए प्रोजेक्ट हेल मैरी के टीम के साथ ऋतिक ने कोलाब भी किया था, जिसमें वह रयान गोस्लिंग संग नजर आए थे। 

    खबरें और भी

    प्रोजेक्ट हेल मैरी की डिटेलिंग

    गौर किया जाए प्रोजेक्ट हेल मैरी की तरफ तो ये एक साइंस-फिक्शन मूवी है, जिसका निर्माण फिल लॉर्ड और क्रिस्टोफर मिलर की जोड़ी ने मिलकर किया है। इस मूवी में हॉलीवुड सुपरस्टार रयान गोस्लिंग ने अहम भूमिका को अदा किया है, जिनके स्टारडम और शानदार कहानी के दम पर प्रोजेक्ट हेल मैरी इस साल की सबसे बड़ी सफल फिल्म बनने की दहलीज पर खड़ी हुई है।

    बता दें कि गोस्लिंग स्टारर प्रोजेक्ट हेल मैरी मशहूर इंग्लिश राइटर एंडी वेयर के 2021 के उपन्यास पर आधारित है। अब तक ये फिल्म 500 मिलियन डॉलर (4100 करोड़) की वर्ल्डवाइड कमाई कर चुकी है। 

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 की नाक के नीचे हॉलीवुड फिल्म ने भारत में उड़ाए करोड़ों रुपये, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 2000 करोड़ पार