Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लौट आया असली योद्धा, 44 साल बाद पर्दे पर फिर से 'किंग कॉनन' बनेंगे Arnold Schwarzenegger

    Updated: Wed, 11 Mar 2026 05:04 PM (IST)

    हॉलीवुड सुपरस्टार अर्नाल्ड श्वार्जनेगर को लेकर इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि वह अपने लोकप्रिय किरदार कोनन की भूमिका में फिर से व ...और पढ़ें

    हॉलीवुड सुपरस्टार अर्नाल्ड श्वार्जनेगर (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

    हॉलीवुड सुपरस्टार अर्नाल्ड श्वार्जनेगर (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

    HighLights

    1. कॉनन पर छाए थे अर्नाल्ड श्वार्जनेगर

    2. पर्दे पर फिर दिखेगा पुराना अंदाज

    3. ये डायरेक्टर करेगा निर्देशन

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टर्मिनेट, प्रिडेटर और कमांडो जैसी धांसू एक्शन थ्रिलर से फैंस के दिलों पर राज करने वाले वेटरन हॉलीवुड कलाकार अर्नाल्ड श्वार्जनेगर को भला कौन नहीं जानता है। अपने समय में फिटनेस और धांसू एक्शन के दम पर अर्नाल्ड ने फैंस के दिलों में खास जगह बनाई। 

    हॉलीवुड सिनेमा में अर्नाल्ड श्वार्जनेगर को 1982 में आई फिल्म कॉनन द बार्बियन के जरिए मिली थी। इस मूवी में उनका योद्धा कॉनन कैरेक्टर सबको पसंद आया। अब खबर आ रही है कि जल्द ही अर्नाल्ड कॉनन फ्रेंचाइजी के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। 

    फिर से किंग कॉनन बनेंगे अर्नाल्ड

    44 साल पहले अर्नाल्ड श्वार्जनेगर ने कॉनन फिल्म फ्रेंचाइजी का आगाज किया था। उनकी ये फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी। अब करीब 4 दशक के बाद 78 साल की उम्र में अर्नाल्ड श्वार्जनेगर फिर से सिल्वर स्क्रीन पर कॉनन के रूप में कमबैक करने के लिए तैयार हैं। द हॉलीवुड रिपोर्टर की रिपोर्ट के अनुसार अर्नाल्ड आने वाले समय में कॉनन की तीसरी किस्त में मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।

    यह भी पढ़ें- दुनिया में 4th नंबर पर सबसे अमीर एक्टर हैं Shah Rukh Khan, टॉम क्रूज से बस इतनी कम है Net Worth

    Conan the Destroyer (1)

    इससे पहले कॉनन फ्रेंचाइजी की 2 फिल्मों को बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया, जो 80 के दशक में आईं। इनमें कॉनन द बार्बियन और कॉनन द डिस्ट्रॉयर के नाम शामिल हैं। अब लंबे समय में बाद फैंस को अर्नाल्ड श्वार्जनेगर का एक नया अंदाज देखने को मिलेगा। हालांकि, अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की गई है कि वह इस बार भी योद्धा बनेंगे या नहीं। 

    खबरें और भी

    Conan the Destroyer (1)

    किंग कॉनन के तौर पर अर्नाल्ड श्वार्जनेगर ने काफी शोहरत हासिल की है। वास्तिव तौर पर देखा जाए तो कॉनन फ्रेंचाइजी की अर्नाल्ड के एक्टिंग करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई। अब आने वाले समय में वह इसकी तीसरी किस्त से सिनेप्रेमियों का मनोरंजन करते हुए नजर आएंगे। 

    ये डायरेक्टर करेगा डायरेक्शन

    अर्नाल्ड श्वार्जनेगर स्टारर कॉनन के तीसरे पार्ट को लेकर सुर्खियां इस वजह से भी तेज हैं, क्योंकि इसके डायरेक्टर की रेस में टॉम क्रूज की करियर डिफाइनिंग फिल्म फ्रेंचाइजी के निर्देशक क्रिस्टोफर मैकक्वेरी का नाम शामिल है। ऐसे में क्रिस्टोफर और अर्नाल्ड की जोड़ी कॉनन 3 के जरिए हॉलीवुड सिनेमा में एक नए अध्याय की शुरुआत करने की तैयारी में हैं। 

    यह भी पढ़ें- 35 साल की महिला के निशाने पर आईं हॉलीवुड सिंगर Rihanna, घर के बाहर चलाई 10 गोलियां