विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

11 ग्रैमी अवॉर्ड्स जीतने वाली अमेरिकी कंट्री सिंगर डॉली पार्टन का 80 साल की उम्र में निधन, सम्मान में झुकेगा अमेरिका का झंडा

Published: Wed, 26 Aug 2026 08:02 AM (IST)

हॉलीवुड की दिग्गज गायिका डॉली पार्टन ने 80 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।

डॉली पार्टन की हुई मौत (फोटो क्रेडिट- एक्स)

डॉली पार्टन की हुई मौत (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. नहीं रहीं लोकप्रिय गायिका डॉली पार्टन

  2. 80 साल की उम्र में हुआ निधन

  3. अमेरिकी राष्ट्रपति ने जताया शोक

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका की संगीत की दुनिया का बड़ा नाम गायिका डॉली पार्टन (Dolly Parton) को लेकर इस वक्त बेहद बुरी खबर सामने आ रही है। 11 बार ग्रैमी पुरस्कार अपने नाम करने वालीं दिग्गज सिंगर का 80 साल की उम्र में निधन हो गया है, जिसकी वजह से हॉलीवुड सिनेमा जगत में मातम छा गया है। 

डॉली पार्टन के देहांत की इस खबर को सुनने के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सहित सिनेमा के तमाम दिग्गजों ने शोक जताया है। साथ ही ट्रंप ने डॉली के सम्मान में एक खास एलान भी किया है। 

नहीं रहीं डॉली पार्टन 

अमेरिकी म्यूजिक आइकॉन के तौर पर डॉली पार्टन को जाना जाता था। उनके इस तरह से दुनिया को अलविदा कहना फैंस को रास नहीं आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डॉली के निधन की जानकारी उनके भतीजे ब्रायन सीवर ने एक वीडियो साझा करके दी है। सीवर ने बताया है-

यह भी पढ़ें- Aruna Irani के पति Kuku Kohli का 77 की उम्र में निधन, अजय देवगन के साथ मिलकर दी थी ब्लॉकबस्टर फिल्म

dolly parton died (1)

बड़े दुख के साथ आपको ये सूचित किया जाता है कि दशकों तो हमें गर्व महसूस कराने वालीं हमारी प्रिय डॉली पार्टन अब इस दुनिया में नहीं रही हैं। नैशविले में उन्होंने आखिरी सांस ली है। इस काम के लिए उन्होंने मुझे पहले ही बता दिया था कि अगर भविष्य में कभी ऐसा समय आए तो मैं सभी को उनकी मौत की जानकारी दूं। 

dolly parton died (2)

रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि 80 वर्षीय डॉली पार्टन कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं। इतना ही नहीं बढ़ती उम्र की समस्याओं के चलते उनको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

ट्रंप ने जताया शोक

डॉली पार्टन के निधन को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर शोक संदेश साझा किया है और लिखा है- डॉली पार्टन जैसी हस्तियां सदी में सिर्फ एक बार जन्म लेते हैं। अमेरिकी म्यूजिक इंडस्ट्री को उनकी कमी हमेशा खलेगी।

dolly parton died (3)

इसके साथ ही उनके सम्मान में अगले एक सप्ताह तक हमारा राष्ट्रीय ध्वज झुका रहेगा। ट्रंप के अलावा कैसी मुसग्रेव्स, रीबा मैकएंटायर और मैरेन मॉरिस जैसे हॉलीवुड सितारों ने भी डॉली को श्रद्धांजलि दी है। 

6 दशक का मैरेन मॉरिस डॉली पार्टन का करियर

बतौर संगीतकार और गायिका डॉली पार्टन का करियर 6 दशक से अधिक लंबा रहा। इस दौरान उन्होंने जोलेन, आई विल ऑलवेज लव यू, 9 to 5, कोट ऑफ मेनी कलर्स और हियर कम अगेन जैसे करीब 3000 से ज्यादा गीतों को अपनी मधुर आवाज दी थी।