Avengers: Doomsday तबाही मचाने को तैयार, पहले दिन कमाएगी 100 करोड़; स्पाइडरमैन-अवतार का टूटेगा रिकॉर्ड!
एवेंजर्स डूम्सडे की डिमांड की वजह से रिलीज के चार महीने पहले ही फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई ...और पढ़ें

पहले ही दिन बड़ा खाता खोलेगी एवेंजर्स डूम्सडे/ फोटो- Instagram
HighLights
एवेंजर्स डूम्सडे रिलीज के साथ लिखेगी इतिहास
100 करोड़ के साथ खुलेगा रॉबर्ट डाउनी की फिल्म का खाता
स्पाइडरमैन फ्रेंचाइजी का भी टूट जाएगा रिकॉर्ड?
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मार्वल यूनिवर्स एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ा खेल खेलने की तैयारी कर रहा है। उनकी सुपरहीरो फ्रेंचाइजी की नई फिल्म 'एवेंजर्स डूम्सडे' जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। हालांकि, इस फिल्म के आने से पहले ही फिल्म को लेकर जबरदस्त मांग देखने को मिल रही है।
एवेंजर्स डूम्सडे में फैंटेस्टिक फोर, एक्समैन के कई किरदार एक साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की प्री-सेल इस बात की उम्मीद जगा रही हैं कि मूवी ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर एक अच्छी ओपनिंग ले सकती है।
5 महीने पहले ही एवेंजर्स डूम्सडे की बिकी इतनी टिकटें
'द रैप', वर्ल्ड ऑफ रील्स और बॉक्स ऑफिस की रिपोर्ट्स के मुताबिक, एवेंजर्स डूम्सडे 5 महीने पहले हुई एडवांस बुकिंग सेल से मार्वल यूनिवर्स की ये फिल्म 100 मिलियन यानी कि 10 करोड़ के आसपास की कमाई हो चुकी है। फिल्म की रिलीज से चार महीने पहले ही एडवांस बुकिंग शुरू हौ चुकी है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एवेंजर्स डूम्सडे, स्पाइडरमैन: ब्रांड न्यू डे के मुकाबले प्री-सेलिंग बुकिंग मामले में 65% आगे चल रही है। स्पाइडरमैन की यह फ्रेंचाइजी इस साल की अभी तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है, जिसने दुनियाभर में 2.2 बिलियन का बिजनेस किया है। जिस तरह से एवेंजर्स डूम्सडे का क्रेज है, उसे देखते हुए यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि मूवी स्पाइडरमैन-द ब्रांड न्यू डे की कमाई को पार कर जाएगी।

100 करोड़ से ज्यादा की होगी ओपनिंग?
रिलीज से चार महीने पहले ही 100 मिलियन डॉलर का बिजनेस कर चुकी एवेंजर्स डूम्सडे से यह उम्मीद लगाई जा रही है कि मूवी पहले दिन 1 बिलियन यानी की 100 करोड़ के आसपास की ओपनिंग कर सकती है और इस साल की सबसे बड़ी फिल्म स्पाइडरमैन फ्रेंचाइजी का रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

मार्वल स्टूडियोज ने हाल ही में डिज्नी के D23 में आयोजित एक फैन इवेंट में एवेंजर्स डूम्सडे से रॉबर्ट डाउनी जूनियर की विक्टर वॉन डूम की एक झलक फैंस को दिखाई थी। इस फुटेज को मंच पर मार्वल स्टूडियोज के अध्यक्ष केविन फीगे, रॉबर्ट डाउनी जूनियर, क्रिस इवांस ने पेश किया। एवेंजर्स डूम्सडे दुनियाभर के सिनेमाघरों में 18 दिसंबर 2026 में रिलीज होगी।
