विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'इससे तो बेहतर रामायण... ' Avengers Doomsday का ट्रेलर देख चकराया लोगों का माथा, वीएफएक्स को बताया खराब

Published: Wed, 22 Jul 2026 03:42 PM (IST)

मार्वल स्टूडियोज ने 'एवेंजर्स: डूम्सडे' का पहला ट्रेलर जारी किया है, जिसने फैंस में उत्साह जगाया है। हालांकि, कई दर्शकों ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। मार्वल स्टूडियोज ने आखिरकार 'एवेंजर्स: डूम्सडे' (Avenger: Doomsday) का पहला ट्रेलर जारी कर दिया है। फैंस को लंबे समय से इसका इंतजार था और ट्रेलर ने उनकी इस एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है। रूसो ब्रदर्स की इस फिल्म में कई बड़े स्टार्स हैं जिनमें रॉबर्ट डाउनी जूनियर (Robert Downey Jr) भी शामिल हैं। रॉबर्ट विलेन 'डॉक्टर डूम' के तौर पर MCU में चौंकाने वाली वापसी कर रहे हैं।

लोगों ने वीएफएक्स को बताया खराब

क्रिस इवांस भी 'कैप्टन अमेरिका' (Captain America) के तौर पर अपनी वापसी करेंगे। इनके अलावा क्रिस हेम्सवर्थ, पेड्रो पास्कल, वैनेसा किर्बी, एंथनी मैकी, लेटिटिया राइट, फ्लोरेंस प्यू, सेबेस्टियन स्टैन, पॉल रड, टॉम हिडलस्टन और मार्वल के कई अन्य पसंदीदा कलाकार भी इसका हिस्सा हैं। हालांकि एक तरफ जहां ट्रेलर ने लोगों में जबरदस्त उत्साह पैदा किया है, वहीं इसे ऑनलाइन आलोचना का भी सामना करना पड़ा। कई दर्शकों ने इसके खराब विज़ुअल इफेक्ट्स और CGI की बुराई की है।

सोशल मीडिया पर लोगों ने किए कमेंट

'एवेंजर्स: डूम्सडे' का ट्रेलर आने के बाद, कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इसके अधूरे विज़ुअल इफेक्ट्स (VFX) को लेकर निराशा जताई। X पर एक यूजर ने लिखा,''एवेंजर्स: डूम्सडे' के VFX और विजुअल क्वालिटी थोड़ी अजीब और अधूरी लग रही है। कुछ क्लोज-अप शॉट्स खराब ग्रीन स्क्रीन कटआउट जैसे लग रहे हैं, जिनमें किनारों और लाइटिंग को बेहतर बनाने पर कोई काम नहीं किया गया है।'

एक और यूजर ने कहा,'ट्रेलर बहुत औसत है। इसमें 'एवेंजर्स' वाली फीलिंग नहीं आ रही है। VFX बहुत खराब लग रहे हैं। CGI के साथ क्या हो रहा है? 'डूम्सडे' के विज़ुअल्स इसके बजट के हिसाब से सही नहीं लग रहे हैं।'

रामायण को बताया बेहतर

वहीं कई भारतीय दर्शकों ने इसकी तुलना नितेश तिवारी की रामायण से की। X पर यूजर्स ने रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी और सनी देओल स्टारर 'रामायण' के विज़ुअल्स की तारीफ की और कहा कि रामायण के VFX मार्वल से कई ज्यादा बेहतर और शानदार लग रहे थे।

एक यूजर ने पोस्ट किया,''रामायण' का वह 1 मिनट का लीक हुआ ट्रेलर 'एवेंजर्स: डूम्सडे' के ट्रेलर से ज्यादा रोमांचक और शानदार लग रहा है।' एक और यूजर ने लिखा, 'लोग झूठ नहीं बोल रहे हैं जब वे कहते हैं कि 'रामायण' का ट्रेलर 'डूम्सडे' के ट्रेलर से बेहतर है।'

एंथनी और जो रूसो द्वारा निर्देशित 'एवेंजर्स: डूम्सडे' 18 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें- The Odyssey के बाद एक और फिल्म का महा तांडव, रिलीज से 5 महीने पहले 12 घंटे में की 96 करोड़ से ज्यादा की कमाई

यह भी पढ़ें- Avengers: Star Wars और Tumbbad 2 से टकराएगी प्रभास की Kalki 2? रिलीज डेट पर आया अपडेट