विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वाइफ मीरा के प्रेग्नेंट होने के सवाल पर शाहिद कपूर ने दिया ये जवाब

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Sun, 17 Apr 2016 05:51 PM (IST)

पिछले कुछ दिनों से अटकलें थीं कि शाहिद कपूर की वाइफ मीरा राजपूत प्रेग्नेंट हैं। अब इस तरह की अटकलों पर खुद शाहिद ने विराम लगा दिया है।

News Article Hero Image

मुंबई, मिड डे। पिछले कुछ दिनों से अटकलें थीं कि शाहिद कपूर की वाइफ मीरा राजपूत प्रेग्नेंट हैं। अब इस तरह की अटकलों पर खुद शाहिद ने विराम लगा दिया है। जी हां, दरअसल, शनिवार रात अंधेरी स्थित एक मल्टीप्लेक्स में शाहिद की फिल्म 'उड़ता पंजाब' का ट्रेलर लॉन्च किया गया। ऐसे में भला वो इस सवाल से कैसे बच पाते।

परिणीति ने इस बार बीच पर कराया बोल्ड फोटोशूट, लग रहीं बेहद हॉट

आखिरकार शाहिद से मीरा के प्रेग्नेंट होने को लेकर चल रही अटकलों के बारे में पूछ ही लिया गया तो उन्होंने भी जवाब देते हुए कह दिया, 'हां मैं बाप बनने वाले हूं।' दरअसल, मीरा हाल ही में डिजाइनर दोस्त मसाबा गुप्ता के एक शो में नजर आई थीं, तभी से उनके बेबी बंप नजर आने और मां बनने की अटकलें लगनी शुरू हो गई थीं।

मां-बहन के साथ मूवी थिएटर के बाहर कैमरे में कैद हुईं आलिया भट्ट

मसाबा ने बाद में ट्विटर पर उनकी एक तस्वीर शेयर करते हुए इस बारे में संकेत देने की भी कोशिश की थी। इससे अटकलें और भी तेज हो गईं। खैर, अब शाहिद ने स्थिति बिल्कुल स्पष्ट कर दी है। आपको बता दें कि शाहिद और मीरा ने पिछले साल सात जुलाई को शादी की थी।