विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मां-बहन के साथ मूवी थिएटर के बाहर कैमरे में कैद हुईं आलिया भट्ट

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Fri, 15 Apr 2016 01:28 PM (IST)

भले ही आलिया भट्ट की 'शानदार' पिट गई, मगर 'कपूर एंड संस' ने उनके चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी है। हाल ही में मां-बहन के साथ पार्टी मनाने के बाद अब यहां नजर आई हैं।

News Article Hero Image

मुंबई, मिड डे। भले ही आलिया भट्ट की 'शानदार' पिट गई, मगर 'कपूर एंड संस' ने उनके चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी है। हाल ही में वो अपनी मां सोनी राजदान और बहन शाहीन भट्ट के साथ सेलिब्रेट करती नजर आई थीं और अब तीनों एक साथ एक मूवी थिएटर से बाहर निकलती दिखाई दी हैं।

Photo: 'सुल्तान' के सेट पर तिरंगा लहराती नजर आईं अनुष्का शर्मा

वैसे आलिया अब अपनी आने वाली फिल्म 'उड़ता पंजाब' को लेकर सुर्खियों में हैं। इसमें उनका किरदार काफी हट के है। वो शायद पहली बार बड़े पर्दे पर भोजपुरी बोलती नजर आएंगी और गालियां भी देती दिखेंगी। 'उड़ता पंजाब' पंजाब की पृष्ठभूमि पर आधारित है और आलिया इसमें एक बिहारी महिला मजदूर का किरदार निभा रही हैं।

बंगाली कपल बने अमिताभ और जया, देखिए उनका नया लुक व अंदाज

यह फिल्म 17 जून को रिलीज हो रही है और इसमें आलिया के साथ शाहिद कपूर, करीना कपूर व दिलजीत दोसांज भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म से सभी सितारों का फर्स्ट लुक भी सामने आ चुका है, जो चौंकाने वाला मगर काफी दिलचस्प है। वहीं 'शानदार' के बाद एक बार फिर शाहिद-अालिया एक साथ दिखेंगे।