यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
रणविजय ने हीरोइन के साथ शूट किए बोल्ड सीन, पत्नी हो गई नाराज
रणविजय सिंह को अपनी आने वाली थ्रिलर फिल्म '3 एएम' के लिए बोल्ड सीन्स शूट करना भारी पड़ रहा है। खबर है कि अभिनेत्री अनिंदिता

मुंबई। रणविजय सिंह को अपनी आने वाली थ्रिलर फिल्म '3 एएम' के लिए बोल्ड सीन्स शूट करना भारी पड़ रहा है। खबर है कि अभिनेत्री अनिंदिता नायर के साथ रणविजय के अंतरंग सीन देखकर उनकी पत्नी बेहद नाराज हो गई हैं।
रणविजय की शादी को कुछ महीने ही हुए हैं और बताया जा रहा है कि उन्होंने यह सीन शादी से पहले शूट किए थे। अब रणविजय के लिए इस बात की चुनौती रहेगी कि वे अपनी पत्नी प्रियंका वोहरा की नाराजगी कैसे दूर करते हैं।
बताया जा रहा है कि 3 एएम में रणविजय और अनिंदिता के कई जबरदस्त बोल्ड सीन हैं। अनिंदिता की यह पहली फिल्म है।

