विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

..ये हैं वो सेलेब्रिटी जिनकी शादी आप यूट्यूब पर देख सकेंगे

By Edited By:
Updated: Wed, 02 Apr 2014 04:17 PM (IST)

मुंबई। रोडिज की जान और वीजे रणविजय सिंह ने सोशल साइट्स पर खुले आम ऐलान किया था कि वे अप्रैल में शादी कर रहे हैं। इस शादी की खास बात ये है कि ये बॉलीवुड की पहली पर्सनैलिटी बन गए हैं जिनकी पूरी शादी उनके फैंस यूट्यूब पर देख सकेंगे।

News Article Hero Image

मुंबई। रोडिज की जान और वीजे रणविजय सिंह ने सोशल साइट्स पर खुले आम ऐलान किया था कि वे अप्रैल में शादी कर रहे हैं। इस शादी की खास बात ये है कि ये बॉलीवुड की पहली पर्सनैलिटी बन गए हैं जिनकी पूरी शादी उनके फैंस यूट्यूब पर देख सकेंगे।

एक अंग्रेजी वेबसाइट के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक वन डिजिटल एंटरटेंटमेंट और कोलोसियम मीडिया के संयुक्त प्रावधान से ये वीडियो तैयार किए जाएंगे। जो हर हफ्ते सोमवार और गुरुवार को दिखाया जाएगा। रणविजय ने हाल ही में सोशल नेटवर्किग साइट्स पर अपनी शादी का ऐलान किया था। वे लंदन की प्रियंका वोहरा से शादी कर रहे हैं।

कोलोसियम मीडिया के चीफ क्रिएटिव ऑफिसर राजीव लक्ष्मण ने कहा कि, रणविजय मेरे अच्छे दोस्त हैं,वे ऑन स्क्रीन लड़कियों से घिरे रहते हैं, लेकिन असल जिंदगी में उतने ही साधारण इन्सान हैं। मुझे खुशी होगी अगर मैं उनकी इतनी अहम खुशियों को कैमरे में कैद कर सबको इसका भागीदार बना पाऊंगा। हम एक दूसरे को काफी सालों से जानते हैं। बताया जाता है कि दुबई में इनका रोका होगा। अप्रैल के तीसरे हफ्ते शादी होगी।

पढ़ें : बॉलीवुड की खबरें

पढ़ें : एमा वॉटसन के होंठ यूं हुए लाल