विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रैंप वॉक करते दिखे अर्जुन, ऑडियंस में बैठीं करीना हुईं उनकी कायल

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Wed, 30 Mar 2016 04:57 PM (IST)

आर बाल्कि की यूनिक स्टोरी पर बेस्ड फिल्म 'की एंड का' में एक साथ काम कर करीना कपूर और अर्जुन कपूर के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग बन गई है।

News Article Hero Image

मुंबई। आर बाल्कि की यूनिक स्टोरी पर बेस्ड फिल्म 'की एंड का' में एक साथ काम कर करीना कपूर और अर्जुन कपूर के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग बन गई है। वैसे करीना, अर्जुन के एक्टिंग की मुरीद तो पहले से ही थीं और अब वो रैंप पर उनके कॉन्फिडेंस की भी कायल हो गई हैं।

खान परिवार से घिरे अर्पिता के बेटे की पहली तस्वीर आई सामने, आप भी देखें

दरअसल, मुंबई में चल रहे लक्मे फैशन वीक में मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के लिए अर्जुन ने भी रैंप वॉक किया और अपने दोनों दोस्तों का प्रोत्साहन बढ़ाने के लिए करीना ऑडियंस के बीच बैठी नजर आईं। उन्होंने शो-स्टॉपर के तौर अर्जुन की खुलकर तारीफ की।

रैंप पर अर्जुन के गजब के कॉन्फिडेंस को देखकर करीना काफी प्रभावित हुईं। उन्होंने कहा, 'मैंने पहली पर उन्हें रैंप पर देखा। मेरे ख्याल से उन्होंने काफी अच्छा कैटवॉक किया। वह आत्मविश्वास से भरे दिखे और मुझे यह पसंद आया।' इस फैशन शो में करीना भी साड़ी में काफी खूबसूरत लग रही रही थीं। दोनों की फिल्म 'की और का' एक अप्रैल को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में करीना वर्किंग वाइफ और अर्जुन हाउस हस्बैंड की भूमिका में नजर आएंगे।

शूजीत सरकार ने बताया, 'पिंक' में अमिताभ इस किरदार में आएंगे नजर