विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शूजीत सरकार ने बताया, 'पिंक' में अमिताभ इस किरदार में आएंगे नजर

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Wed, 30 Mar 2016 04:27 PM (IST)

अमिताभ बच्चन अपनी आने वाली फिल्म 'पिंक' में किस किरदार में नजर आएंगे, इस बारे में फिल्मकार शूजीत सरकार ने बताया है। तापसी पन्नू की तारीफ भी की है।

News Article Hero Image

मुंबई। जानेमाने फिल्मकार शूजीत सरकार की आगामी फिल्म 'पिंक' में महानायक अमिताभ बच्चन वकील की भूमिका में नजर आएंगे। अमिताभ की सुजीत के साथ यह तीसरी फिल्म होगी। इससे पहले वह उनके साथ 'शूबाइट' और 'पीकू' जैसी फिल्में कर चुके हैं।

खान परिवार से घिरे अर्पिता के बेटे की पहली तस्वीर आई सामने, आप भी देखें

'पीकू' के लिए हाल ही में अमिताभ ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है। जबकि 'शूबाइट' अभी तक रिलीज नहीं हुई है। अमिताभ के साथ 'पिंक' में 'बेबी' की तापसी पन्नू भी हैं। शूजीत सरकार ने बताया, 'यह एक थ्रिलर है। इसमें तीन अहम किरदार हैं। अमिताभ वकील के मुख्य किरदार में हैं, जबकि दूसरे में तापसी दिखेंगी। इस फिल्म में पूर्वोत्तर की अभिनेत्री भी हैं।'

अजय देवगन की इस फिल्म में अब नरगिस की जगह होंगी एशा?

शूजीत सरकार ने 28 वर्षीय तापसी की जमकर तारीफ भी की। उन्होंने कहा, 'तापसी बेहद प्रतिभावान हैं। उन्हें मैंने 'बेबी' में देखा था। हालांकि उनकी भूमिका छोटी थी, लेकिन उन्होंने काफी अच्छा अभिनय किया था।' आपको बता दें कि अमिताभ इसी फिल्म की शूटिंग के लिए हाल ही में नई दिल्ली में मौजूद थे। चेहरे पर मास्क पहने सड़कों पर घूमते भी नजर आए थे, मगर कोई उन्हें पहचान नहीं सका।