Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर छाई Welcome To The Jungle, पहले ही दिन कॉमेडी ड्रामा पर हुई धनवर्षा

    Updated: Sat, 27 Jun 2026 08:18 AM (IST)

    वेलकम टू द जंगल ने 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक दी। आइए जानते हैं फिल्म ने दुनियाभर में पहले दिन कितनी कमाई की है। ...और पढ़ें

    वेलकम टू द जंगल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    वेलकम टू द जंगल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 

    HighLights

    1. वेलकम टू द जंगल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 

    2. दुनियाभर में फिल्म ने की कितनी कमाई

    3. 26 जून को रिलीज हुई है फिल्म

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर कॉमेडी ड्रामा वेलकम टू जंगल का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस बीच फिल्म 26 जून को दुनियाभर में रिलीज हो चुकी है और अब आइए जानते हैं फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की?

    वेलकम टू द जंगल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    सैकनिल्क के मुताबिक, कॉमेडी ड्रामा ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 15 करोड़ रुपये की कमाई की है। 10,892 शोज के साथ इसका ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 22.50 करोड़ रुपये रहा और नेट इंडिया कलेक्शन 18.75 करोड़ रुपये। फिल्म ने पेड़ प्रीव्यू में 3.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

    यह भी पढ़ें- Welcome to the Jungle Box Office Collection Day 1: पैसा ही पैसा! पहले दिन अक्षय की फिल्म ने की छप्परफाड़ कमाई

    वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दुनियाभर में पहले दिन 29 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है जिसमें 6.50 करोड़ रुपये की ओवरसीज कमाई शामिल है।

    jungle (2)

    वेलकम टू द जंगल की कास्ट

    यह फिल्म बॉलीवुड की सबसे बड़ी कास्टिंग वाली फिल्मों में से एक है। अक्षय कुमार के साथ इस फिल्म में दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडिज, रवीना टंडन, संजय दत्त, अनिल कपूर, सुनील शेट्टी, मानुषी छिल्लर, अरशद वारसी, तुषार कपूर, परेश रावल, जॉनी लीवर, राजपाल यादव समेत और भी कई सितारे हैं।

    वेलकम टू द जंगल डे 1 कलेक्शन- 15 करोड़ रुपये

    नेट इंडिया कलेक्शन- 18.75 करोड़ रुपये

    ग्रॉस इंडिया कलेक्शन- 22.50 करोड़ रुपये

    वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 29 करोड़ रुपये

    jungle (1)

    फिलहाल फिल्म के पहले वीकेंड पर अच्छी कमाई करने की उम्मीद है। शनिवार और रविवार को फिल्म कमाई में अच्छी बढ़त हासिल कर सकती है। इस वक्त ऑक्यूपेंसी 26% है जिसके आने वाले दिनों में बढ़ने की उम्मीद है।

    वेलकम टू द जंगल के बारे में

    'वेलकम' एक कॉमेडी फिल्म सीरीज है, जिसे फिरोज नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है और अनीस बज्मी व अहमद खान ने डायरेक्ट किया है। पहली फिल्म 'वेलकम' 21 दिसंबर 2007 को रिलीज हुई थी और दूसरी फिल्म, 'वेलकम बैक' 4 सितंबर 2015 को रिलीज हुई थी। तीसरा पार्ट, जिसका नाम 'वेलकम टू द जंगल' है, 26 जून 2026 को रिलीज हुआ।

    खबरें और भी

    वेलकम टू जंगल में लगभग 40 कलाकारों की कास्ट है और इसी वजह से फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। फिलहाल फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और पहले दिन फिल्म की ओपनिंग भी ठीक-ठाक रही है।

    यह भी पढ़ें- Cocktail 2 Box Office Collection: वेलकम टू द जंगल के सामने सीना ताने खड़ी कॉकटेल 2, जमकर हुई नोटों की बारिश