Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Welcome to the Jungle Box Office Collection Day 1: पैसा ही पैसा! पहले दिन अक्षय की फिल्म ने की छप्परफाड़ कमाई

    Updated: Fri, 26 Jun 2026 09:52 PM (IST)

    Welcome to the Jungle Day 1 Collection: मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म वेलकम टू द जंगल ने पहले दिन कितना कमाया, जानिए यहां। ...और पढ़ें

    वेलकम टू द जंगल का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    वेलकम टू द जंगल का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। वेलकम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म वेलकम टू द जंगल (Welcome To The Jungle) ने आखिरकार पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर ही दिया। अक्षय कुमार की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म के पहले दिन का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड सामने आ गया है।

    26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई वेलकम टू द जंगल ने एडवांस कलेक्शन में ही मोटी कमाई कर ली थी। उम्मीद की जा रही थी कि यह पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर देगी। पेड प्रिव्यू में फिल्म ने 5 करोड़ से कम ही कारोबार किया, लेकिन ओपनिंग कलेक्शन से हैरान कर दिया।

    वेलकम टू द जंगल के पहले दिन का कलेक्शन

    सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, वेलकम टू द जंगल को 10,487 शोज मिले। सबसे ज्यादा टिकटें शाम के लिए बिकीं। अब शुरुआती आंकड़ों में सामने आ गया है कि फिल्म ने पहले दिन कितना कमाया है। अक्षय कुमार की मल्टी स्टारर कॉमेडी फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 1 करोड़ रुपये के साथ खाता खोला है।

    पेड प्रिव्यू में भी फिल्म ने की धांसू कमाई

    पेड प्रिव्यू कलेक्शन में इसने 3.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। इस कमाई को मिलाकर वेलकम टू द जंगल का टोटल कलेक्शन 18.75 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच गया है। फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 20 करोड़ के पार चला गया है। नॉन-वीकेंड पर फिल्म की दमदार कमाई से उम्मीद है कि यह शनिवार और रविवार को कमाई से गर्दा उड़ा देगी।

    खबरें और भी

    Welcome To The Jungle Film

    यह भी पढ़ें- Welcome To The Jungle Collection: रिलीज से पहले ही मूवी ने कर ली छप्परफाड़ कमाई, टूट जाएंगे 'धुरंधर' रिकॉर्ड्स?

    वेलकम टू द जंगल की स्टार कास्ट

    अहमद खान के निर्देशन में बनी वेलकम टू द जंगल में अक्षय कुमार के अलावा परेश रावल, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकनील फर्नांडिस, अरशद वारसी, लारा दत्ता और रवीना टंडन जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म वेलकम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। दूसरी फिल्म वेलकम बैक में अक्षय नहीं थे। अब इस फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। 

    यह भी पढ़ें- Welcome To The Jungle बदल देगी अक्षय-सुनील की किस्मत? खिलाड़ी कुमार बोले- '90 प्रतिशत से ज्यादा फिल्में...'