Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Welcome to the Jungle में 'उदय' और 'मजनू' के न होने पर Akshay Kumar ने तोड़ी चुप्पी, वेलकम 4 पर दिया अपडेट

    Updated: Fri, 26 Jun 2026 06:49 PM (IST)

    वेलकम फ्रेंचाइजी की फिल्म वेलकम टू द जंगल (Welcome to the Jungle) में नाना पाटेकर और अनिल कपूर के न होने पर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने बात की है। ...और पढ़ें

    नाना-अनिल की वापसी न होने पर अक्षय कुमार का रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

    नाना-अनिल की वापसी न होने पर अक्षय कुमार का रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2007 में रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम (Welcome) कल्ट क्लासिक फिल्मों में गिनी जाती है। इस फिल्म में अक्षय-परेश रावल के साथ-साथ उदय और मजनू के कैरेक्टर भी आइकॉनिक बन गए। उदय का किरदार नाना पाटेकर ने निभाया था और मजनू की भूमिका में अनिल कपूर नजर आए थे।

    2015 में वेलकम फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म वेलकम बैक बनी जिसमें उदय, घुंघरू (परेश रावल) और मजनू तो थे, लेकिन अक्षय मिसिंग थे। अब तीसरी फिल्म आ रही है जिसमें उदय और मजनू के कैरेक्टर का जिक्र तो है, लेकिन नाना पाटेकर और अनिल कपूर फिल्म में नहीं हैं। उनकी गैर-मौजूदगी लोगों को खल रही है।

    नाना-अनिल के फिल्म का हिस्सा न बनने पर खिलाड़ी का रिएक्शन

    अब अक्षय कुमार ने नाना पाटेकर और अनिल कपूर के वेलकम टू द जंगल (Welcome to the Jungle) का हिस्सा न बनने पर अपना रिएक्शन दिया है और वेलकम 4 का भी ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर वेलकम 4 बनती है तो उसमें अनिल और नाना जरूर होंगे। उन्होंने पीटीआई के साथ बातचीत में कहा-

    वेलकम एक पूरा परिवार है। इसमें नाना, मिस्टर अनिल, मैं और बाकी सभी लोग हैं। ये एक परिवार की तरह है। अगर कभी 'वेलकम 4' बनी तो आप उन सभी को उसमें देखेंगे।

    welcome to the jungle movie

    यह भी पढ़ें- Akshay Kumar की ये 7 फिल्में जिन्हें टीवी पर देखकर भी नहीं भरता मन, तीसरी वाली है जबरा ब्लॉकबस्टर

    फिल्म देखने के लिए बेताब हैं नाना पाटेकर

    वहीं फिल्म के डायरेक्टर अहमद खान ने आगे बताया कि वह नाना पाटेकर और अनिल कपूर के टच में हैं या नहीं। उन्होंने कहा, "हम हमेशा बात करते रहते थे। हम (फिल्म की) शूटिंग के दौरान फोन करते थे। नाना ने अभी फोन करके पूछा, 'कैसा चल रहा है? तुम मुझे (फिल्म) कब दिखाओगे? अक्षय से कह देना कि मैं अवेलेबल नहीं हूं।' वे फोन करते रहते हैं और बात करते हैं। अनिल सर ने फोन करके कहा, 'कैसा चल रहा है? और अगली बार हम कुछ प्लान करेंगे'।"

    खबरें और भी

    वेलकम टू द जंगल की स्टार कास्ट

    मल्टी स्टारर फिल्म वेलकम टू द जंगल सिनेमाघरों में आज रिलीज हो गई है। कॉमेडी फिल्म में अक्षय के अलावा परेश रावल, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकनील फर्नांडिस, अरशद वारसी, लारा दत्ता और रवीना टंडन जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।

    यह भी पढ़ें- सेंसर बोर्ड ने Welcome to the Jungle से हटवाए 18 सीन्स, सेंशुअल-बिकिनी शॉट में भी बदलाव; इतने घंटे की होगी मूवी