विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Box Office: ट्यूबलाइट की चमक थोड़ी चटख, अब ईदी मिले तो बात बने

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Mon, 26 Jun 2017 04:17 PM (IST)

ट्यूबलाइट को तीसरे दिन 22 करोड़ 45 लाख रूपये की कमाई हुई है। ये कलेक्शन पहले दिन की कमाई से एक करोड़ 30 लाख और दूसरे दिन से एक करोड़ 28 लाख रूपये ज़्यादा है।

Box Office: ट्यूबलाइट की चमक थोड़ी चटख, अब ईदी मिले तो बात बने
Box Office: ट्यूबलाइट की चमक थोड़ी चटख, अब ईदी मिले तो बात बने

मुंबई। सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट ने भले ही उम्मीदों के मुताबिक बॉक्स ऑफिस पर तहलका नहीं मचाया हो लेकिन फिल्म ने अपने पहले वीकेंड के आख़िरी दिन थोड़ी मजबूती दिखाते हुए कमाई में बढ़ोत्तरी की है।

कबीर खान निर्देशित ट्यूबलाइट को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर रविवार यानि तीसरे दिन 22 करोड़ 45 लाख रूपये की कमाई हुई है। ये कलेक्शन पहले दिन की कमाई से एक करोड़ 30 लाख और दूसरे दिन से एक करोड़ 28 लाख रूपये ज़्यादा है। ट्यूबलाइट को अब पहले वीकेंड में 64 करोड़ 77 लाख रूपये का नेट इंडिया कलेक्शन हुआ है। उम्मीद सिर्फ अब सोमवार यानि ईद की छुट्टी के कलेक्शन पर टिकी है जिसका यकीन कर सलमान हमेशा ईद पर अपनी फिल्में रिलीज़ करते रहे हैं। आपको सलमान की ईद पर रिलीज़ हुई फिल्मों का एक आंकड़ा दे देते हैं-

  * साल 2011 में ईद के मौके पर सलमान की बॉडीगार्ड रिलीज़ हुई थी। फिल्म बुधवार को सिनेमाघरों में पहुंची और रविवार तक फिल्म की कमाई 88 करोड़ 75 लाख हुई।

* साल 2012 में सलमान की एक था टाइगर रिलीज़ हुई। तब भी ईद का लॉन्ग वीकेंड बुधवार से रविवार था और फिल्म को 100 करोड़ 16 लाख रूपये का कलेक्शन हासिल हुआ।

* साल 2014 में किक रिलीज़ हुई। ईद के समय तब सिर्फ शुक्रवार से रविवार का वीकेंड मिला और कमाई 83 करोड़ 83 लाख रूपये रही।

* साल 2015 में बजरंगी भाईजान रिलीज़ हुई। शुक्रवार से रविवार के वीकेंड में फिल्म ने `102 करोड़ 60 लाख रूपये की कमाई की।

* साल 2016 में सुल्तान आई और तब बुधवार से रविवार तक का लॉन्ग वीकेंड था जिसमें 180 करोड़ 63 लाख रूपये की कमाई हुई।

यह भी पढ़ें:शाहरुख और सलमान की फैंस को ईदी, बड़े परदे इस फिल्म में आएंगे साथ

इस बार भी सलमान की ट्यूबलाइट से दर्शकों को उम्मीदें थी लेकिन सलमान खान नहीं चला पाए जो उन्होंने अपनी पिछली फिल्म सुल्तान में चलाया था।