विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शाहरुख और सलमान की फैंस को ईदी, बड़े परदे इस फिल्म में आएंगे साथ

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Wed, 28 Jun 2017 10:43 AM (IST)

खास बात यह है कि सलमान का इसमें छोटा नहीं बल्कि एक्सटेंडेड केमियो होगा। ऐसे में जाहिर है सलमान और शाहरुख़ के फैन्स के लिए करन-अर्जुन को देखने का एक और खास मौका होगा।

शाहरुख और सलमान की फैंस को ईदी, बड़े परदे इस फिल्म में आएंगे साथ
शाहरुख और सलमान की फैंस को ईदी, बड़े परदे इस फिल्म में आएंगे साथ

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। सलमान खान और शाहरुख खान के फैन्स के लिए ईद के मौके पर एक और खास ख़बर आयी है। एक बार फिर से वह सलमान और शाहरुख़ को साथ में परदे पर देख पायेंगे।

अभी सलमान की फिल्म टयूबलाइट में हमने शाहरुख़ खान को केमियो करते देखा है। अब नयी ख़बर यह है कि सलमान खान भी दोस्ती निभाते हुए किंग खान की फिल्म में रोल करने जा रहे हैं। जी हां, खबर पक्की है। सलमान खान आनंद एल राय के डायरेक्शन में बन रही शाहरुख़ स्टारर फिल्म का हिस्सा बनेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों को ध्यान में रखते हुए एक खास गाना तैयार किया जा रहा है और इसे भव्य अंदाज में शूट करने की भी तैयारी चल रही है। गाने की शूटिंग मुंबई में नहीं बल्कि दुबई के एक खास लोकेशन पर की जायेगी। टीम दुबई जाने की तैयारियों में जुटी हुई है। इस गाने के लिए दोनों को ही स्पेशल लुक देने की भी तैयारी है। खास बात यह है कि सलमान का इसमें छोटा नहीं बल्कि एक्सटेंडेड केमियो होगा। ऐसे में जाहिर है सलमान और शाहरुख़ के फैन्स के लिए करन-अर्जुन को देखने का एक और खास मौका होगा।

यह भी पढ़ें:तस्वीरें : यूलिया का सलमान खान-दान संग इफ़्तार

बता दें कि आनंद राय ने पहले ये फिल्म सलमान को ऑफर की थी लेकिन सलमान ने आॅफर ठुकराया तो शाहरुख़ ने स्वीकार कर लिया।