यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sikandar Collection Day 9: ये क्या हुआ! दूसरे मंडे टेस्ट में पंचर हुई सिकंदर की गाड़ी, कमाई हुई महज इतनी
Sikandar Box Office Day 9 सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म सिकंदर इस वक्त सिनेमाघरों में जारी है। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई के मामले ...और पढ़ें

HighLights
- बॉक्स ऑफिस पर बिगड़ा सिकंदर का गणित
- 9वें दिन धड़ाम से गिरा फिल्म का कलेक्शन
- सलमान खान की फिल्म का हुआ बुरा हाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Sikandar Box Office Collection Day 9: साउथ सिनेमा के मशहूर निर्देशक ए आर मुरूगादास के साथ सलमान खान (Salman Khan) की एक्शन थ्रिलर सिकंदर का दांव कमर्शियल तौर पर असरदार साबित नहीं हुआ है। शुरुआत तीन दिनों में शानदार कमाई करने वाली ये फिल्म अब पाई-पाई की मोहताज हो गई है।
दूसरे वीकेंड के बाद घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सिकंदर के कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिली है, जिसे देखकर फिल्म के मेकर्स और सलमान के फैंस को बड़ा झटका लग सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि रिलीज के 9वें दिन सिकंदर ने कितने करोड़ का कारोबार किया है।
सिकंदर की कमाई में भारी गिरावट
दूसरे वीकेंड पर सलमान खान स्टारर सिकंदर के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में उम्मीद के अनुसार इजाफा देखने को नहीं मिला था। शनिवार और रविवार के मौके पर भी फिल्म डबल डिजिट में कमाई करने में भी नाकाम रही। इससे ये पता लग गया था कि दूसरे मंडे टेस्ट में भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाएगी और ऐसा अब होता हुआ भी नजर आ रहा है।
ये भी पढ़ें- Sikandar Worldwide Collection Day 8: घर में ढेर, विदेशों में शेर, कमाई के इस जादुई आंकड़े से महज इतनी दूर सिकंदर

फोटो क्रेडिट- एक्स
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार सिकंदर ने रिलीज के 9वें दिन बॉक्स ऑफिस पर करीब 2 करोड़ का कारोबार किया है, जो सलमान खान का स्टारडम के लिहाज बेहद खराब आंका जा रहा है। ईद के बड़े अवसर पर रिलीज होने वाली सिकंदर का इतना बुरा हाल होगा, उसकी कल्पना शायद ही किसी ने की होगी।
खबरें और भी
फोटो क्रेडिट- एक्स
दूसरे सोमवार की कमाई के आंकड़े को जोड़ दिया जाए तो अब सिकंदर का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर टोटल कलेक्शन 123 करोड़ हो गया है, जो फिल्म के बजट से कोसों पीछे है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सिकंदर का बजट 200 करोड़ बताया जा रहा है।
सिकंदर कलेक्शन ग्राफ
| दिन | कलेक्शन |
| पहला दिन | 30.6 करोड़ |
| दूसरा दिन | 33.36 करोड़ |
| तीसरा दिन | 23.02 करोड़ |
| चौथा दिन | 11.74 करोड़ |
| पांचवां दिन | 7.02 करोड़ |
| छठा दिन | 4.56 करोड़ |
| सातवां दिन | 5.24 करोड़ |
| आठवां दिन | 7.02 करोड़ |
| नौवां दिन | 2 करोड़ |
| कुल | 123 करोड़ |
इस तरह से अब तक बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान की सिकंदर की कमाई का सिलसिला चला है।