Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sikandar Collection Day 8: वीकेंड पर सिकंदर का कमाल, सेंचुरी लगाकर नैय्या पार लगाने में जुटे भाईजान

    Updated: Sun, 06 Apr 2025 09:03 PM (IST)

    Sikandar Box Office Collection Day 8 सलमान खान की फिल्म सिकंदर बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पकड़ रही है। फिल्म का कलेक्शन बढ़ रहा है। सलमान खान की फिल्म ईद के ...और पढ़ें

    कितना रहा सिकंदर का कलेक्शन (Photo: Instagram)
    कितना रहा सिकंदर का कलेक्शन (Photo: Instagram)

    HighLights

    1. कितना रहा आठवें दिन का कलेक्शन?
    2. 30 मार्च को रिलीज हुई थी सिकंदर
    3. सलमान खान ने निभाया लीड रोल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान (Salman Khan) की सिकंदर (Sikandar) का रिव्यू भले ही कुछ खास न मिला हो, लेकिन फिल्म की कमाई आसमान छू रही है। सात दिन के अंदर फिल्म ने धांसू कलेक्शन कर लिया है। भारत के साथ फिल्म विदेश में भी अच्छी कमाई कर रही है।

    रिलीज से पहले लीक हो गई थी फिल्म

    एआर मुरुगदास के निर्देशन में बनी एक्शन थ्रिलर फिल्म सिकंदर को लेकर रिलीज से पहले बहुत बज था। एडवांस बुकिंग में भी फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया था मगर जब मूवी रिलीज हुई तो आलोचनाओं की बाढ़ सी आ गई। कई लोगों ने फिल्म की कहानी, डायलॉग्स और परफॉर्मेंस में कमी निकाली। कहा यह भी गया कि खराब रिव्यू की वजह से कई स्क्रीन्स से सिकंदर को हटा लिया गया। वहीं रिलीज वाले दिन फिल्म ऑनलाइन भी लीक हो गई थी जिसका असर जाहिर तौर पर इसके कलेक्शन पर पड़ा।

    यह भी पढ़ें: Sikandar Worldwide Collection Day 7: दूसरे वीकेंड पर चमकी सिकंदर की किस्मत, ग्लोबल कलेक्शन में दिखी ग्रोथ

    ओपनिंग डे पर कितना था फिल्म का कलेक्शन

    सिकंदर ने ओपनिंग डे पर 26 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसके बाद दूसरे दिन ये आंकड़ा 29 करोड़ हो गया। इस हिसाब से फिल्म के कलेक्शन में कोई खास इजाफा नहीं दिखा। सिकंदर में सलमान खान को राजकोट के राजा संजय के किरदार में देखा गया। रश्मिका मंदाना ने उनकी पत्नी का रोल निभाया। फिल्म देखने के बाद कई फैंस ने सलमान खान की एक्टिंग पर सवाल उठाए। कुछ का कहना था कि भाईजान की एक्टिंग में अब वो जादू नहीं रहा। यहां तक कि भाईजान के फैंस को ही इसकी आलोचना करते देखा गया।

    फिल्म ने छुआ जादुई आंकड़ा

    शुरुआत के कुछ दिनों हुई बढ़ोत्तरी के बाद कलेक्शन में थोड़ी गिरावट देखी गई। एक तरफ जहां ट्रेलर लॉन्च को समय सलमान खान कह रहे थे कि वो 200 करोड़ का आंकड़ा आसानी से छू लेंगे वहीं अभी फिलहाल तो ये लक्ष्य उनके लिए दूर की कौड़ी नजर आ रहा है। हालांकि धीरे-धीरे ही सही फिल्म ने 8वें दिन 100 करोड़ का आंकड़ा जरूर पूरा कर लिया है।

    खबरें और भी

    कितना रहा कलेक्शन?

    वहीं सैकनिल्क के मुताबिक आठवें दिन के अर्ली ट्रेंड्स भी आ गए हैं। आठवें दिन फिल्म 3.76 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है। इस हिसाब से फिल्म का कुल कलेक्शन 101.51 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

    फिल्म में सलमान खान के अलावा रश्मिका मंदाना, प्रतीक बब्बर, सत्यराज, काजल अग्रवाल और सत्यराज नजर आए।

    यह भी पढ़ें: Sikandar Collection Day 7: बॉक्स ऑफिस पर निकली 'सिकंदर' की हवा! वीकेंड पर भी नहीं चला सलमान खान का जादू