O'Romeo Box Office Collection Day 2: आशिकों की कॉलोनी में 'ओ रोमियो' के चर्चे, दूसरे दिन छापे करारे नोट
विशाल भारद्वाज की फिल्म 'ओ रोमियो' 13 फरवरी को रिलीज हुई, जिसमें शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म ने पहले दिन शानदार कलेक्शन किय ...और पढ़ें
-1771085553090_m.webp)
ओ रोमियो में शाहिद कपूर (फोटो-इंस्टाग्राम)
HighLights
13 फरवरी को रिलीज हुई ओ रोमियो
शाहिद औ तृप्ति ने निभाया लीड रोल
कितना रहा दूसरे दिन का कलेक्शन?
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो 13 फरवरी 2026 को थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है। अपनी पिछली फिल्म देवा के बाद एक्टर ने तगड़ा कमबैक किया है। इसका नतीजा ये हुआ कि ओ रोमियो ने पहले ही दिन ओपनिंग के मामले में देवा को पीछे छोड़ दिया।
देवा के ओपनिंग डे कलेक्शन को छोड़ा पीछे
इस फिल्म में शाहिद कपूर के साथ में नाना पाटेकर, विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी और फरीदा जलाल जैसे दिग्गज कलाकार हैं। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 8.5 करोड़ की ओपनिंग की और अब दूसरे दिन के कलेक्शन भी सामने आने लगे हैं।
-1771085768699.jpg)
यह भी पढ़ें- Shahid Kapoor से पहले इरफान खान को ऑफर हुई थी O'Romeo, पत्नी सुतापा ने बताया पहले क्या था फिल्म का नाम
कितना रहा दूसरे दिन का कलेक्शन?
सैकनिल्क के अर्ली ट्रेंड्स के मुताबिक फिल्म ने अब तक 10.02 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस हिसाब से फिल्म का कुल घेरलू कलेक्शन 18.52 करोड़ रुपये हो गया है। अभी इसके और बढ़ने की उम्मीद है क्योंकि वैलेंटाइन वीक की वजह से दर्शक नाइट शोज में ज्यादा से ज्यादा की संख्या में पहुंचते हैं।
कौन-कौन से किरदार आए नजर
ओ रोमियो में तृप्ति डिमरी, विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया, अविनाश तिवारी, दिशा पटानी, फरीदा जलाल और नाना पाटेकर सहित कई अन्य कलाकार भी हैं। इसका निर्माण नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के तहत किया गया है। वहीं विशाल भारद्वाज इसके निर्देशक हैं। फिल्म की स्टोरी के साथ इसके गाने भी काफी चर्चा में हैं।
खबरें और भी
फिल्म की कहानी मुंबई के अंडरवर्ल्ड की कहानी कहती है। शाहिद ने फिल्म में हुसैन उस्तरा का किरदार निभाया है जिसने दाउस इब्राहिम की नाक में दम कर दिया था।
यह भी पढ़ें- O'Romeo Box Office Collection Day 1: फैंस के माथे चढ़ा 'ओ रोमियो का फीवर', पहले ही दिन कर डाली धांसू कमाई