Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Shahid Kapoor से पहले इरफान खान को ऑफर हुई थी O'Romeo, पत्नी सुतापा ने बताया पहले क्या था फिल्म का नाम

    Updated: Fri, 13 Feb 2026 03:36 PM (GMT+05:30)

    फिल्म 'ओ' रोमियो' की रिलीज से पहले, निर्देशक विशाल भारद्वाज ने एक भावुक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपनी यात्रा और फिल्म को आकार देने वाली भावनाओ ...और पढ़ें

    अपनी पत्नी सुतापा के साथ इरफान खान (फोटो-इंस्टाग्राम)

    अपनी पत्नी सुतापा के साथ इरफान खान (फोटो-इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. 13 फरवरी को रिलीज हुई ओ रोमियो

    2. शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी आए नजर

    3. विशाल भारद्वाज ने लिखा भावुक संदेश

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की ओ'रोमियो (O' Romeo) के बड़े पर्दे पर आने से एक दिन पहले, फिल्म निर्माता विशाल भारद्वाज ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट लिखा। इसमें उन्होंने अपनी यात्रा,संघर्षों और उन इंटेंस इमोशन्स पर प्रकाश डाला जिन्होंने उनकी लेटेस्ट फिल्म को आकार दिया। इस पोस्ट में विशाल ने सभी को धन्यवाद दिया है जिन्होंने इस पूरे प्रोजेक्ट में उनका साथ दिया और हर मुश्किल में खड़े रहे।

    इरफान खान को कास्ट करना चाहते थे विशाल

    इरफान खान की पत्नी सुतापा सिकदर ने भी विशाल भारद्वाज की पोस्ट पर कमेंट किया और खुलासा किया कि ओ'रोमियो को पहले 'सपना दीदी' टाइटल दिया गया था। इसके अलावा सुतापा ने बताया कि विशाल पहले इस फिल्म में इरफान खान को कास्ट करने वाले थे।

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Vishal Bhardwaj (@vishalrbhardwaj)

    यह भी पढ़ें- O Romeo को मिला 'धुरंधर' वाला सर्टिफिकेट, इतने घंटों तक थिएटर्स में मचेगा धमाल

    सुतापा ने दी विशाल को बधाई

    सुतापा सिकदर ने लिखा,"आपको बहुत बहुत मुबारक! बहुत पहले आपने ये सपना देखा था तब इस का नाम सपना दीदी था। आपका सपना पूरा हुआ और आप सपने देखते रोमियो बन गए!! आप को सलाम और दुनिया में ज़ुल्म खत्म होने का सपना देखते रहना चाहिए! शुभकामनाएं! विशाल भरद्वाज और रेखा भरद्वाज इरफान आपको स्वर्ग से दुआएं भेज रहे हैं।

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Vishal Bhardwaj (@vishalrbhardwaj)

    विशाल भारद्वाज ने टीम को दिया धन्यवाद

    अपने पोस्ट में विशाल भारद्वाज ने अपनी टीम के प्रयासों को सराहा और सबके साथ हासिल की गई उस उपलब्धि पर गर्व किया। उन्होंने लिखा, "आलोचकों की राय और बॉक्स ऑफिस के नतीजे आने से पहले, मैं इस फिल्म पर अपने गहरे गर्व को शेयर करना चाहता हूं। प्रशंसा या आलोचना आने से पहले, मैं अपने सभी HODs को तहे दिल से धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने मेरी परिकल्पना के प्रति अपनी दूरदृष्टि, ईमानदारी, परिश्रम, खून-पसीना और अटूट समर्पण का परिचय दिया।"

    ओ रोमियो 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी लीड रोल में नजर आए। शाहिद और विशाल भारद्वाज की ये साथ में चौथी फिल्म है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- शाहिद कपूर का ट्रैक रिकॉर्ड सुधारेगी O Romeo, ओपनिंग डे पर करेगी इतना कलेक्शन?