Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Main Vaapas Aaunga Collection Day 2: बॉक्स ऑफिस पर छाई इम्तियाज अली की रोमांटिक फिल्म, शनिवार को हुई बंपर कमाई

    Updated: Sat, 13 Jun 2026 08:14 PM (GMT+05:30)

    Main Vaapas Aaunga Box Office Collection Day 2: दिलजीत दोसांझ की रोमांटिक फिल्म मैं वापस आऊंगा को दूसरे दिन फायदा मिला है। ...और पढ़ें

    मैं वापस आऊंगा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टागाम

    मैं वापस आऊंगा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टागाम

    HighLights

    1. इम्तियाज की फिल्म का बढ़ा क्रेज

    2. दूसरे दिन कमाई ने मारी लंबी छलांग

    3. दो दिन में हुई करोड़ों की कमाई

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इम्तियाज अली निर्देशित रोमांटिक ड्रामा 'मैं वापस आऊंगा' (Main Vaapas Aaunga) सिनेमाघरों में रिलीज के बाद अब बॉक्स ऑफिस पर अच्छी-खासी कमाई कर रही है। 5 फिल्मों के साथ क्लैश होने वाली दिलजीत की फिल्म की कमाई शनिवार को बढ़ी है।

    'मैं वापस आऊंगा' इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म है। यह फिल्म 12 जून को कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' और मनोज बाजपेयी की फिल्म 'गवर्नर' समेत 5 फिल्मों के साथ बड़े पर्दे पर रिलीज हुई। क्लैश का असर पड़ना तो लाजमी था। ऐसे में 'मैं वापस आऊंगा' को भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। हालांकि, ओपनिंग कलेक्शन से दूसरे दिन फिल्म को राहत मिली।

    मैं वापस आऊंगा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    दिलजीत दोसांझ की फिल्म की कमाई दूसरे दिन बढ़ी है। सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, 'मैं वापस आऊंगा' ने दूसरे दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 2 करोड़ रुपये के करीब कारोबार किया है। फिल्म को वीकेंड का फायदा मिल रहा है। शनिवार को कमाई बढ़ने से अंदाजा लगाया जा रहा है कि रविवार को भी कलेक्शन में बढ़ोतरी हो सकती है।

    पहले दिन फिल्म ने कितना कमाया था?

    बात करें 'मैं वापस आऊंगा' के पहले दिन के कलेक्शन की तो इस रोमांटिक फिल्म ने 1.15 करोड़ रुपये के साथ ओपनिंग की थी। फिल्म का टोटल कलेक्शन अभी तक 3 करोड़ के पार हो गई है। सही आंकड़े इससे ज्यादा भी हो सकते हैं। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Box Office पर 6 फिल्मों का महाक्लैश, 'धुरंधर' बनने की लड़ाई में किसकी होगी जीत?

    Main Vaapas Aaunga Movie

    मैं वापस आऊंगा की कहानी और कास्ट

    'मैं वापस आऊंगा' की कहानी इश्क, विभाजन और अलगाव के इर्द-गिर्द घूमती है। विभाजन के चलते दो प्यार करने वाले हमेशा के लिए बिछड़ जाते हैं और फिर से मिलने के लिए तड़पते हैं। फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना, शरवरी वाघ और दिलजीत दोसांझ मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म में दानिश पंडोर, बनिता संधू, कुमुद मिश्रा और संजय सुरी जैसे अभिनेताओं ने भी अहम भूमिका निभाई है।

    यह भी पढ़ें- Main Vaapas Aaunga Collection Day 1: दिलजीत की रोमांटिक फिल्म ने मारी बाजी, Box Office पर पहले दिन छापे करारे नोट