Diljit Dosanjh के साथ अनबन पर Kangana Ranaut ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मुझे उस आदमी से...'
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने अभिनेता और सिंगर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) के साथ अनबन को लेकर रिएक्शन दिया है। ...और पढ़ें

दिलजीत संग लड़ाई पर बोलीं कंगना रनौत। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
HighLights
दिलजीत दोसांझ संग अनबन पर कंगना का रिएक्शन
2020 में शुरू हुई थी दिलजीत और कंगना की लड़ाई
कंगना ने दिलजीत को बताया था 'करण का पालतू'
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2020 में कंगना रनौत और दिलजीत दोसांझ के बीच अनबन काफी चर्चा में रही थी। एक्ट्रेस ने किसान आंदोलन के दौरान एक बुजुर्ग महिला के बारे में बयान दिया था जिसके बाद पंजाबी सिंगर ने उनकी क्लास लगाई थी। इसके बाद दोनों के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई थी।
अब 6 साल बाद कंगना रनौत ने दिलजीत दोसांझ के साथ अपनी लड़ाई के बारे में बात की है। दोनों की फिल्में एक ही दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई और दिलजीत के साथ क्लैश पर भी एक्ट्रेस ने रिएक्ट किया।
दिलजीत संग अनबन पर बोलीं एक्ट्रेस
कंगना रनौत ने एक हालिया इंटरव्यू में बताया कि क्या अब भी उनके और दिलजीत दोसांझ के बीच अनबन है या नहीं। एक्ट्रेस के बयान से लगता है कि वह अपनी लड़ाई के चैप्टर को क्लोज करने के मूड में हैं। एनडीटीवी के साथ बातचीत में उन्होंने कहा-
हम एक-दूसरे के खिलाफ नहीं हैं। एक निश्चित इवेंट को लेकर हमारी राय बिल्कुल अलग-अलग थी। मुझे उस आदमी से कोई दिक्कत नहीं है। हम जिंदगी में कभी मिले भी नहीं हैं।
क्या कंगना ने दिलजीत को किया मैसेज?
कंगना रनौत की फिल्म भारत भाग्य विधाता और दिलजीत दोसांझ की फिल्म मैं वापस आऊंगा एक ही दिन (12 जून) सिनेमाघरों में रिलीज हुईं। जब कंगना से पूछा गया कि क्या उन्होंने एक्टर को फोन करके फिल्म के लिए उनकी तारीफ की है तो एक्ट्रेस ने कहा, "यह बहुत ज्यादा है।"
यह भी पढ़ें- मंगलसूत्र पहनकर घूमने वाली वायरल फोटो पर Kangana Ranaut का आया रिएक्शन, शादी पर बोलीं- 'परिवार का दबाव...'
खबरें और भी
कंगना और दिलजीत की लड़ाई का कारण
2020 में किसान आंदोलन के दौरान कंगना रनौत ने प्रदर्शन कर रही एक बुजुर्ग महिला (महिंदर कौर) को बिल्किस बानो बता दिया था और उन पर 100-100 रुपये लेकर विरोध प्रदर्शन में शामिल होने का आरोप लगाया था। उनके इस बयान से भड़के दिलजीत ने बुजुर्ग महिला का असली वीडियो शेयर कर सफाई दी थी। इसके बाद कंगना ने दिलजीत को 'करण जौहर का पालतू' बता दिया था। इसके बाद दोनों ने कई बार एक-दूसरे पर तंजबाजी की।